दमोह में राज्यमंत्री श्री लोधी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.. स्वतंत्रता दिवस पर मिली क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात..

मुख्य समारोह में राज्यमंत्री श्री लोधी ने ध्वजारोहण किया

दमोह।  प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दमोह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का श्रवण किया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आज दमोह में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन सभी ने सुना। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में दमोह जिले की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो आने वाले समय में दमोह जिले का योगदान भी महत्वपूर्ण रहेगा। इसी भावना के साथ जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लगातार बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यह दर्शाता है कि जिले के लोगों में देशभक्ति की भावना कितनी प्रबल है। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विभिन्न व़िद्यालयों के करीब 1500 छात्र.छात्राओं नें सामूहिक पीटी व्यायाम प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय और सेंट नार्बट स्कूल के छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती के दौरान तेज वर्षा से बाधित हुआ इनके उत्साहवर्धन अतिथियो और अधिकारियों  द्वारा किया गया और कार्यक्रम बीच में रोक अपने पास बुला लिया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सांसद राहुल सिंह लोधी ने पुलिस. प्रशासन और विभिन्न विभागो के अधिकारियों कर्मचारियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। लोकतंत्र सेनानियो का माला पहनाकर और साल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर विधायक जयंत मलैया भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, प्रिंसिपल जिला न्यायधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी एवं अन्य न्यायधीशगण पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर भाव सिंह मासाब गौरव पटेल विद्यासागर पांडे रमन खत्री गोपाल पटेल महेश पटेल संजय यादव राघवेन्द्र सिंह परिहार भरत यादव आलोक गोस्वामी वर्षा रैकवार ऋतु पांडे प्रिंस जैन अखिलेश हजारी मालती असाटी आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक सोनवलकर विपिन चौबे और सुनील जैन वैजेटेरियन नें किया। 

स्वतंत्रता दिवस पर मिली क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात.. दमोह। क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रारंभ होने से दुर्घटना में घायल मरीजों हृदय रोग से संबंधित मरीजों तथा अन्य गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों की व्यवस्थित देख.रेख और उपचार संभव हो सकेगा। गंभीर मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत संरचना मिशन के अंर्तगत स्वीकृत 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से गंभीर दुर्घटना एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार उपलब्ध हो सकेगा। दमोह में मेडिकल कॉलेज भी पूर्णता की ओर अग्रसर है जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। विधायक जयंत मलैया ने कहा स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने पर जिले के लिए इससे बड़ी सौगात नहीं हो सकती। क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा जिले के नागरिको के लिए यह एक बहुत स्वर्णिम अवसर है। दमोह में जो क्रिटिकल केसेस आते थे उनको सागर जबलपुर शिफ्ट करना पडता था अब दमोह के लोगों को सुविधा मिल जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एसपी आनंद कलादगि डीन मेडिकल कॉलेज डॉ अर्जुन सिंह सीएमएचओ डॉ राकेश राय मौजूद रहे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ