अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर.. विशाल तिरंगा यात्रा, क्रान्ति ज्वाला विमोचन सहित विविध आयोजन..

रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर विविध आयोजन

दमोह। अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा तहसील मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल जटाशंकर पहुँची जहां रानी के मूर्ती पर मार्ल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में प्रतिभावन विद्यार्थियों एवं उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान तथा क्रान्ति ज्वाला किताब का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं। मैं वीरांगना रानी अवंतीबाई के इस कार्यक्रम को नमन करता हूँ हमने तिरंगा यात्रा भी निकाली है हमने घर.घर तिरंगा भी फहराया है इस संकल्प के साथ फहराया कि हम अपने अमर शहीदों को याद करेंगे। चाहे चन्द्र शेखर आजाद हों चाहे अवंती बाई हों चाहे रानी दुर्गावती हों चाहे झलकारी बाई हों ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण इस देश में देखने को मिलते हैं। जिसमें वीरांगनाओं ने हमारे अमर शहीदों ने जब.जब देश पर आताताइयों ने आक्रमण किया तब.तब देश के अमर शहीदों ने वीरांगनाओं ने आताताइयों के दांत खट्टे करने का काम किया है।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा वीरांगना का पराक्रम बड़ा प्रचंड पराक्रम था यह पराक्रम मात्र 26 वर्ष में करके दिखाया है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया यह जानते हुये भी वाडिंगटन को प्राण देना खतरे से खाली नहीं जब वाडिंगटन ने प्राण की भीख मांगी तो रानी ने उसे प्राणों की भीख दी। बाद में फिर वाडिंगटन बड़ी सेना लेकर आया और फिर से रानी पर हमला किया। उन्होंने कहा इस मंच के माध्यम से समाज के सभी बंधुओं को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अथवा परोक्ष रूप से इस कार्यक्रम का सफल बनाने का काम किया है। समाज के उन सभी बंधुओं का में आभार प्रकट करता हूं।
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि सही दिशा में हम कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय हैं। हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी का जन्मदिवस और बलिदान दिवस प्रत्येक गांव में होना चाहिए। इसके लिए नियत तिथि समय और स्थान होना चाहिए। विधायक हटा उमा देवी खटीक ने कहा रानी अवंती बाई के जीवन परिचय के बारे में सुना और जाना गदगद हो गया वास्तव में महिला को ऐसी प्रेरणा से सबक लेना चाहिए और अपने देश की आन.बान शान के लिए हमेशा के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा वीरांगना अवंती बाई ने अपने जीवन में शौर्य और वीरता का परिचय दिया वहीं रानी ने मार्मिकता भी दिखाई रानी के दिल में कहीं ना कहीं मार्मिकता और ममता भरी हुई हैं।
अध्यक्ष भाव सिंह लोधी ने कहा वीरांगना अवन्ती बाई ने लड़ाई सिर्फ एक समाज के लिये नहीं सर्वसमाज के लिये लड़ी थी सभी समाज के लोग उनकी सेना में थे इसलिये मैं रानी अवंती बाई के पद चिन्हों पर चलकर मुझे जहाँ भी लगता कि किसी को मदद की जरूरत है चाहे वह किसी भी समाज या वर्ग का हो मैं मदद करता हूँ। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा रानी अवंती बाई के जीवन से एक चीज और यह तय होती है कि इस देश के गौरवशाली इतिहास में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी।
दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि अपने राज्य और देश की आन बान शान के लिये किस प्रकार बलिदान दिया जाता है वह रानी अवंती बाई से सीखने की आवश्यकता है अवंती बाई का जीवन चरित्र हमको उस माध्यम से समझने और देखने को मिला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई के चरणों में शत.शत नमन करते हुए कहा कि आज समृद्ध मंच दिख रहा है। अगर हमारे पूर्वजों ने बलिदान नहीं दिया होता आज ऐसा समृद्ध मंच नहीं दिखता। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रताप सिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र दुबे जनपद अध्यक्ष दमोह प्रीति कमल ठाकुर जय सिंह कड़ोप्पा ब्रजेन्द्र सिंह राव सह सयोंजक सतेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन पद्म सिंह कृपाल ठाकुर हाकम सिंह ने और आभार संयोजक साहिल सिहं लोधी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी पूर्व विधायक पीएल तंतवाय  पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह प्रीतम सिंह लोकेन्द्र पटेल गौरव पटेल जिला पंचायत सदस्य चटन पटेल ऋषि लोधी दृगपाल ठाकुर नितेन्द्र सिंह राजकुमार सिंह हाकम सिंह उमराव सिंह नन्हे सिंह तिलक सिंह  साहिल सिंह विद्या सागर पाण्डे रतन चंद जैन मनु मिश्रा अमर सिंह हेमा ठाकुर कविता राय मालती असाटी नर्मदा सिंह एकता वर्षा रैकवार कपिल सोनी ऋतु पाण्डे अनीता सिंह नीतू साहू रश्मि साहू रूपेश सैन राहुल जैन मौंटी रैकवार कृष्णा पटेल हरीश पटेल सहित बड़ी संख्या मे मौजूदगी रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ