सागर सीई, कलेक्टर, दमोह-हटा विधायक ने की.. बिजली विभाग की 800 शिकायतों की समीक्षा, 7 दिन में निराकरण के निर्देश..

विद्युत संबंधी शिकायत निराकरण बैठक संपन्न

दमोह। क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर के फेसबुक पेज पर आमजन से विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतें आमंत्रित की गई थींए जिसमें लगभग 800 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों पर एक.एक कर चर्चा की एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में दमोह विधायक जयंत मलैया हटा विधायक उमा देवी खटीक एवं सागर संभाग के सीई सहित जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा मुझे विधायक रहते हुए लगभग 30 वर्ष हो गए हैं लेकिन विद्युत विभाग की ऐसी सराहनीय बैठक पहले कभी नहीं हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बहुत अच्छी पहल प्रारंभ की है उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का आभार व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के सीई को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा और आमजन को राहत मिलेगी। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा विद्युत विभाग द्वारा लगभग 120 शिकायतों के निराकरण की सूचना दी गई है जबकि शेष शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग ने 7 दिन का समय लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमानुसार पात्र सभी शिकायतों का निर्धारित समय.सीमा में निराकरण कर अवगत कराया जाए। समीक्षा के दौरान सबसे प्रमुख समस्या यह सामने आई कि विद्युत विभाग के मैदानी अधिकारियों का आम जनता से अपेक्षित संवाद नहीं है। पथरिया हिंडोरिया और जबेरा से आए नागरिकों ने बताया कि संबंधित कार्यालयों में अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते।
उन्होने निर्देश दिए कि सभी 18 डीसी एवं जेई स्तर के प्रभारी अधिकारी निश्चित रूप से कार्यालय में बैठें तथा आमजन को उनके कार्यालय में मिलने का निर्धारित समय बताया जाए। उन्होंने कार्यालय की दीवार पर संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर एवं कार्यालय में बैठने का समय स्पष्ट रूप से लिखवाने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही करा सकें।
बिल ट्रांसफार्मर खंभे और केबल संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण.. कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि गलत विद्युत बिल निर्धारित बकाया राशि जमा करने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगाया जाना टूटे विद्युत खंभे खराब केबल सहित सभी प्रकार की विद्युत समस्याओं का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय.सीमा के अनुसार अधिकतम एक सप्ताह में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय में शिकायतों का समाधान नहीं होता है तो हर माह सागर संभाग के सीई की उपस्थिति में जिले की विद्युत समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।
1912 टोल.फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील.. कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए एमपीईबी के 1912 टोल.फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उनका कितना निराकरण किया गया। उन्होंने कहा प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान घर बैठे हो उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
2020 में कनेक्शन काटने का आवेदन आज तक नहीं हुआ निराकरण.. कलेक्टर श्री यादव ने कहा समीक्षा के दौरान कई अत्यंत संवेदनशील मामले सामने आए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2020 में परिवार के सदस्य के निधन के बाद विद्युत कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया गया थाए लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं काटा गया। ऐसी शिकायतों को देखकर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की और सभी लंबित मामलों के तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में 12 ट्रांसफार्मर तत्काल बदले गए हैं और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा जब तक प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान नहीं हो जाताए तब तक प्रशासन का प्रयास जारी रहेगा।उन्होने कहा जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा की जा रही पहल पर संतोष व्यक्त किया है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ