कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
दमोह। हटा गैसाबाद के सुनार नदी के पुल के बने होने के बाद भी एक वर्ष से एप्रोच मार्ग बंद होने के कारण से यात्रियों व वाहन मालिकों सहित बसों को दमोह से पटेरा कुंडलपुर कोटा वनोली होकर प्रधानमंत्री मार्ग से अमानगंज तक एक वर्ष से करना पड़ रहा है। जिस कारण से वाहन चालकों को जहां अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ता है वहीं इस मार्ग से जाने से लगभग 40 किलो मीटर का अंतर भी पड़ता है। दूसरी ओर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की आए दिन किसी न किसी प्रकार की दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। इस संबंध में कांग्रेस के जिला परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रजू यशोधरन ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सोपकर शीघ्र ही अप्रोच बनाए जाने की मांग की है।
इसके पूर्व भी कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ ने जन आंदोलन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा था लेकिन इसके बावजूद भी किसी भी प्रकार का कोई सुधार कार्य इस सड़क मार्ग पर नहीं किया गया है। चूंकि जिस मार्ग से अभी आवागमन हो रहा है वह भी पूरी तरह से उखड़ गया है जिससे बारिश में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रजू यशोधरन ने कहां है कि यदि 15 दिवस के अंदर इस ब्रिज का सुधार का कार्य नहीं किया गया तो प्रकोष्ठ अग्रिम कार्रवाई के लिए वाध्य रहेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


0 Comments