सूरत नहीं सीरत देखें- मुनि श्री पदम सागर जी
दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री पदम सागर जी एवं छुलल्क श्री तात्पर्य सागर जी दमोह के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में विराजमान है। मुनि संघ के सानिध्य में प्रतिदिन धर्म देश का लाभ सकल जैन समाज को प्राप्त हो रहा है। वही 23 अप्रैल को मुनि श्री पदम सागर जी महाराज का 28 व मुनि दीक्षा दिवस मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे से गुरू उपकार दिवस के रूप में भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
जैन
नन्हे मंदिर जी में मुनि संघ के प्रतिदिन प्रातः बेला में श्रीजी के
अभिषेक शांति धारा पूजन के साथ दिव्यदेशना का लाभ सभी को प्राप्त हो रहा
है। बुधवार को मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में
गुणों की महत्वता प्रतिपादित करते हुए कहा कि व्यक्ति को सूरत पर नहीं सीरत
पर ध्यान देना चाहिए चेहरे पर नहीं गुणों पर ध्यान देना चाहिए। मुनि श्री
ने कहा कि हम भगवान को तो मानते हैं गुरुओं को तो मानते हैं लेकिन उनकी
कहीं बात को नहीं मानते हैं। जबकि उनकी बात को मानकर उनकी दिखाई राह पर
चलकर हर व्यक्ति भगवान बन सकता है पूजनीय बन सकता है।
मुनि और श्रावक में
गुणों का ही अंतर होता है। एक अच्छा श्रावक नियम संयम व्रत आदि गुण धर्म का
पालन करके गृहस्थ रहकर भी जैन धर्म मे मिले जन्म को सफल कर सकता है। वैसे
भी मुनि और श्रावक के बीच गुणों का ही अंतर होता है। गुणों के कारण संत
पूज्नीय बन जाते हैं जबकि उनका भी जन्म तथा लालन-पालन आम श्रावक की तरह ही
होता है। मुनिश्री ने सभी को व्रत संयम का पालन करते हुए नियमित रूप से
धर्म ध्यान करके अच्छा सच्चा श्रावक बनने के लिए प्रेरित किया।
मुनि श्री का 28 वा दीक्षा दिवस आज दोपहर.. मुनिश्री
पदम सागर जी महाराज का 28 वा मुनि दीक्षा दिवस 23 अप्रैल गुरुवार को दोपहर
1 बजे से भक्ति में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री पारसनाथ
दिगंबर जैन नन्हे मंदिर परिसर में गुरु पूजन के साथ विविध धार्मिक
कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरु
भक्त भी मुनि दीक्षा समारोह में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे। इस
अवसर पर पाठशालाओ के माध्यम से बच्चों को धर्म शिक्षा देने वाले गुरुजनों
को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संघस्थ ब्रह्मचारी मोनू भैया,
स्वतंत्र भैया सहित अन्य भैया एवं दीदी की भी उपस्थिति रहेगी। नन्हे मंदिर
कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला एवं महामंत्री राजकुमार रानू ने सकल जैन समाज
से समय पर दीक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील
की है।



0 Comments