पंचवटी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी
दमोह। पंचवटी भेड़ाघाट, जबलपुर से भगवान शिव की आराधना और आस्था के साथ पंच दिवसीय 121 किमी लंबी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समर्पित इस यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी स्वयं कांवड़ लेकर शामिल हुए। इस कांवड़ यात्रा की विशेषता यह है कि इसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को भी प्रमुखता दी गई है। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की प्रेरणा देती है।
कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन परंपरा से जुड़ी है, इसलिए इस यात्रा के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति के साथ साथ प्रकृति की सेवा और स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।यात्रा के पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता टीम भी यात्रा के साथ चल रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा में विशेष आकर्षण 15 वर्ष अमेरिका में व्यतीत कर भारत लौटे आईआईटीयन सत्येंद्र लोधी की सहभागिता है। सात समंदर पार अमेरिका से भारत लौटे श्री सत्येंद्र लोधी 121 किमी की पूरी यात्रा पैदल चलकर पूरी करेंगे। उनकी यह सहभागिता युवाओं के लिए आस्था, अपनी परंपराओं से जुड़ाव, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का प्रेरणादायी संदेश देती है। यह कावड़ यात्रा पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ होकर ग्राम मजीठा, ग्राम पथरौल, पवई धाम, शहपुरा होते हुए प्रथम दिवस पाटन पहुंचेगी। दूसरे दिन तेंदूखेड़ा, तीसरे दिन तेजगढ़ और चौथे दिन घांघरी होते हुए पांचवें दिन प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन होगा।
भाजपा ने संत रविदास कलश यात्रा का स्वागत किया.. दमोह। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा के गुरुवार को दमोह पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं सांसद राहुल सिंह लोधी सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने बजरिया वार्ड 6 स्थित संत रविदास जी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं यात्रा प्रभारी रामेश्वर चौधरी, जिला महामंत्री महेश पटेल, अरूण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, बीडी बाबरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, पार्षद रघु श्रीवास्तव, गणेश जाटव, अशोक भारती, मुन्नीलाल, कीरत अहिरवार, कृष्णा राज, संतोष रोहित, सोनू यादव, मनीष सोनी, महेंद्र अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती रितु पांडेय, डीके रोहित, देवल कटारिया, रिंकू गोस्वामी, करन सूर्यवंशी, दीपक मिश्रा, अखिलेश सिंह, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-शांति, सद्भाव और समरसता की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, यात्रा की प्रस्तावना अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार एवं आभार डीके रोहित ने किया।
राजीव जी तकनीकी शिक्षा के अग्रदूत थे-मानक पटेल.. दमोह। सदभावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 82वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उनके चित्र पर पुष्पहार करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जब देश की टेक्नालाजी के नाम पर सुरक्षा के नाम पर युवाओं के लिये मोबाईल लैपटॉप कम्प्यूटर एवं अन्य बैंकिंग के नाम पर ए.टी.एम. एवं अन्य टेक्निक लेकर तो यही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उक्त टेक्नोलाजी को लेकर काला दिवस मनाया था।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि हम आज यह शपथ ले कि भाजपा राज में जिस कदर महगाई बड़ी है रोजमर्रा की सभी वस्तुए दो चार रूपये तो छोड़ो इकदम पच्चीस पचास रूपये बढा दी गई जिससे आम जन की कमर तोड़ दी है उसके लिए हम सबको महाआंदोलन करने की जरूरत है कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष संजय चौरसिया संगठन सचिव नितिन मिश्रा ने भी कहा कि राजीव जी ने जो हमें इक्कीस वी सदी में ले जाने का सपना देखा करते थे वही भाजपा आम जन की कितनी दुर्गति हो सकती है वह काम कर रही हैं।विजय बहादुर सिंह, परम यादव, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, डी.पी. पटैल, कमला निषाद, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहिताष, संजीव अहिरवार, वीरेन्द्र राजपूत, गीता तिवारी, प्रवीण राय, रमेश राठौर, खिल्लू ठाकुर ने भी फारेस्ट रेस्ट हाउस स्थित संकट मोचन मंदिर में राजीव जी का पुण्य स्मरण करते हुए अनेक प्रजातियों के वृक्षो का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जावेद रोजान, रियाज खान, गणेश प्रजापति, राकेश राय, श्रीकांत पटेल, खेमचंद नामदेव अर्जुन सिंह सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ