Ticker

6/recent/ticker-posts

14 साल की बालिकाओं को लगाई जाने वाली HPV वैक्सीनेशन पर.. फेसबुक पर संदेह जताने वाले टीचर को प्रभारी कलेक्टर ने सस्पेंड किया..

एचपीव्ही वैक्सीनेशन पर सवाल, शिक्षक सस्पेंड

दमोह। एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर 14 साल की बालिकाओं को लगाई जाने वाली एचपीव्ही वैक्सीनेशन पर सवाल उठाना महंगा पड़ गया है। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद शंका जताने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वताया जा रहा है कि शिक्षक ने सोशल मीडिया पर वैक्सीनेशन का विरोध किया था जिस पर प्रभारी कलेक्टर के द्वारा उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गई है।
दमोह जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह के माध्यमिक शिक्षक दुर्गा प्यासी ने अपनी फेसबुक आई डी पर लिखा कि 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जाने वाली एचपीव्ही वैक्सीन पर उनकी उम्र को लेकर संदेह है, वैसे भी कोरोना में लगाई गई वैक्सीन के परिणामों को देश भुगत रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की वैक्सीन में भी कोई विदेशी साजिश नजर आ रही है। 

उनकी इस पोस्ट पर जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया। संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम ने श दुर्गा प्यासी माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments