बिजली चोरों पर बड़ा शिकंजा 35 केस दर्ज हुए..
दमोह शहर में बढ़ते लाइन लॉस पर लगाम कसने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग दमोह द्वारा यह विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसने बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा दिया।
कार्यपालन
अभियंता मोतीलाल साहू के निर्देशन में 6 टीमों द्वारा नूरी नगर सहित आसपास
के क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान कुल 75 घरों की जांच की
गई, जिसमें 35 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। मौके पर 35 मकानों
से उपयोग में जी रही रही अवैध तार को जप्त कर न्यायालीन कार्यवाही हेतु
जप्ती में लिया गया । इस दौरान विभाग द्वारा वीडिया एवं फोटाग्राफी कराकर
इन्हें चिन्हित किया गया।
बिजली
विभाग की कार्यवाही से लोग बचते नजर आए बिजली चोरी करने वाले मौके से अपने
मकानों में ताला लगाकर फरार हुये इनके विरूद्ध भी विभाग द्वारा चरणबद्ध
तरीके से कार्यवाही की जा रही है। जांच में सामने
आया कि कई उपभोक्ता खपत कंट्रोल करने के लिए अलग से केबिल डाले हुए है
इसकी प्रकार कई उपभोक्ता तारों में कट लगाकर और पोल से अवैध कनेक्शन
जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी
मामलों में प्रकरण दर्ज किए। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ
विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग
द्वारा 7 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी निर्धारित की गई है।
इस
सघन चैकिंग अभियान में कायर्पालन अभियंता मोतीलाल साहू , सहायक अभियंता
राघवेंद्र इडिपाचे, कनिष्ठ अभियंता अजीत पटेल , शिवानी गुप्ता और पूजा
खोब्रागड़े सहित विभागीय स्टाफ लाइनमेन और आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यपालन
अभियंता मोतीलाल साहू ने स्पष्ट किया कि लाइन लॉस कम करने और राजस्व हानि
रोकने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे सख्त अभियान
लगातार जारी रहेंगे।बिजली
विभाग ने आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अवैध बिजली उपयोग
से बचें और समय पर बिल का भुगतान करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई का
सामना करना पड़ सकता है।
खेत में करेंट से दो युवकों की मौत, माझी समाज ने की कार्यवाही की मांग.. दमोह। हटा में मछली पकड़ने जा रहे दो युवकों की खेत में फैले बिजली के तारों से करेंट लगने से मौत हो जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। मामले से आक्रोषित माझी समाज के पदाधिकारियों ने खेत मालिक पर कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन से की है। जिला रैकवार केवट बर्मन धुरिया कहार निषाद बाथम माझी भोई मल्लाह ढीमर समाज के दमोह के माथे राकेश धुरिया माझी समाज जिला दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार शहर जिला अध्यक्ष राकेश रैकवार हटा ब्लाक के अध्यक्ष बृजेश बर्मन समाज के माथे राहुल रैकवार ने बताया किहटा में माझी समाज के दो युवा साथी अभिषेक रैकवार और अस्सू रैकवार जो नदी में मछली पकड़ने जा रहें थे लेकिन खेत में खेत के मालिक के द्वारा करेंट लगाकर रखा हुआ था।
जिस कारण हमारे माझी समाज के दो होनहार युवाओं की असमय मृत्यु होना समाज और परिवार के लिए पीड़ादायक है। हटा क्षेत्र में जो किसान है वह अपने खेतों में इसी तरह करेंट फैलाएं हुए हैं। जिससे लगातार करेंट से मौत हो रही है। पूर्व में भी माझी समाज के एक युवा की करेंट लगने से मौत हो चुकी है। माझी समाज जिला दमोह की मांग है कि खेत मालिक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।



0 Comments