Ticker

6/recent/ticker-posts

बुंदेलखंड बस से तेंदूखेड़ा लौट रहे व्यक्ति की ठंड में हालात बिगड़ी.. जबलपुर जा रही प्रधान आरक्षक ने तुंरत ही सीपीआर दिया.. लेकिन गुटटी की जान नहीं बच सकी..

इलाज कराकर लौट रहे अधेड़ की बस में सांसे थमी

दमोह से तेंदूखेड़ा बस से आ रहे 53 वर्षीय गुटटी आदिवासी की तेजगढ़ के पास बस में ही मौत हो गई। मृतक के बेटे हल्ले ने बताया कि हम लोग नगर के वार्ड क्रमांक 8 विघानगर में निवास करते हैं, पिता गुटटी का श्वास बढ़ने का इलाज कराने दमोह जिला चिकित्सालय मंगलवार सुबह मोटर साइकिल से ले गया था। लौटते समय मौसम ठंडा होने के कारण दोपहर 3.20 बजे की बुदेल खंड बस में बिठाया मैं मोटरसाइकिल से बस के पीछे चल रहा था। तेंदूखेड़ा पहुंचने पर मेरे पिताजी की मौत की जानकारी मिली। 
बुदेलखंड बस के कंडेक्टर सुरेश महराज ने बताया कि एक लड़का बुजुर्ग को बैठाने आया था तेंदूखेड़ा तक का किराया भी लड़के ने दिया जब बस में गुटटी बैठा था तो ठीक था हाथ में निडिंल लगी हुई थी मैनें पूछा तो बताया कि इलाज कराने दमोह आएं थे लेकिन तेजगढ़ के पास उसकी हालत बिगड़ गई, जबलपुर जा रही प्रधान आरक्षक नीतू बेन ने तुंरत ही सीपीआर दिया लेकिन गुटटी की जान नहीं बच सकी। बस को बिना रोके सीधे तेंदूखेड़ा ले जाया गया बस कंडेक्टर ने द्वारा पुलिस को सूचना दी गई साथ ही बस के तेंदूखेड़ा पहुंचने पर आरक्षक विशाल बेन के द्वारा गुटटी को बस से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डांक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। विशाल रजक की खबर

Post a Comment

0 Comments