पथरिया में रात 3 बजे पकड़ी 8 पेटी अवैध शराब
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। रात्रि करीब 3:00 बजे, पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा लोधी में संगठन के कार्यकर्ताओं ने 8 पेटी अवैध शराब (400 पाव लाल मसाला) पकड़ी।
मौके से छोटू उर्फ अनिकेत लोधी, निवासी ग्राम सेमरा लोधी को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब एवं मोटर साइकिल जप्त की गई। वहीं
इस कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सिंह पिता भान सिंह उर्फ भन्नू सिंह लोधी,
निवासी ग्राम किंदरहो अपनी स्कॉर्पियो वाहन से मौके से फरार हो गया।
लगातार
हो रही इस तरह की धरपकड़ से साफ है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार
धड़ल्ले से चल रहा है, जबकि प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो
रहे हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक अवैध शराब का
कारोबार बंद नहीं होता, तब तक उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हटा के बालाजी वार्ड में नलों से दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान.. दमोह।
हटा के बालाजी वार्ड में नलों से दूषित पानी सप्लाई से लोग जमकर परेशान
है। लगातार शिकायत तो ध्यान आकर्षण के बाद भी नगर पालिका द्वारा ध्यान नहीं
दिए जाने पर वार्ड पार्षद दीपक जैन कलेक्टर को शिकायत भेज कर जनहित में
त्वरित कार्यवाही कराने की मांग की है।
हटा के बालाजी
वार्ड के पार्षद दीपक जैन ने कलेक्टर महोदय को परिषद जानकारी में बताया कि
वार्ड क्रमांक 6 में बालाजी मंदिर के पास नगर पालिका के द्वारा जो पानी की
सप्लाई की जाती है उसमें से करीब एक माह से कीचड़ वाला पानी आ रहा है।
बार-बार नगर पालिका की कर्मचारियों को बोला गया है परंतु इस ओर कोई ध्यान
नहीं दिया जा रहा है। वार्ड के लोगों द्वारा अनेक बार नगर पालिका के
कर्मचारियों के अलावा सीएमओ के संज्ञान में मामले को लाया गया है उसके
बावजूद पाइपलाइन में सुधार कराने ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिससे लोग
मजबूरी में पानी का उपयोग कर रहे हैं। जिस वार्ड वासियों की सेहत और
स्वास्थ्य को लेकर गंभीर संकट बना हुआ है। इंदौर जैसी दूषित जल के सेवन से
जनहानि की आशंका भी बनी हुई है। जिसे ध्यान में रखकर कलेक्टर महोदय से हटा
नगर पालिका सीएमओ को तुरंत कार्यवाही कर दूषित जल सप्लाई से छुटकारा दिलाने
की मांग की गई है। मांग करने वालो में जयंत खुराना
रघुवीर अग्रवाल आशीष सोनी शहर अनेक लोग शामिल है। वही पार्षद दीपक जैन जल्द
समस्या के निराकरण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन आंदोलन की चेतावनी दी है।




0 Comments