नोहलेश्वर महोत्सव के संबंध में प्रेसवार्ता संपन्न
दमोह। नोहलेश्वर मंदिर परिसर नोहटा में 05 से 15 फरवरी तक 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों का अनूठा संगम होगा। इस आशय की बात संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहलेश्वर महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त की।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया महोत्सव का शुभारंभ 05 फरवरी को सांस्कृतिक चेतना यात्रा से होगा। इस अवसर पर पारंपरिक बुन्देली दिवारी नृत्य सहित विभिन्न लोक नृत्यों की 70 टोलियां लगभग 1000 कलाकारों की सहभागिता के साथ नोहटा नगर भ्रमण करते हुए महोत्सव स्थल पहुंचेंगी। दस दिवसीय महोत्सव में 1000 से 1500 स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। इनमें एकल गायन सामूहिक गायन नृत्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी। उन्होने बताया महोत्सव के साथ.साथ विशाल मेले का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें हॉट एयर बैलून जलपरी शो बच्चों के झूले मौत का कुआं स्पंजिंग जंप मिक्की माउस भूत बंगला एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आमजन के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव के दौरान विशेष शिविरों का आयोजन.. राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया 06. 07 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर में 100 विशेषज्ञों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जिससे लगभग बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। 08 फरवरी को महिला सम्मेलन में महिला सशक्ति करण को लेकर विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। 09 फरवरी को युवा संगम एवं रोजगार मेला में प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता से 2000 पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। दिव्यांग शिविर में विशेषज्ञ परीक्षण के बाद सहायक उपकरणों का वितरण होगा।
10 फरवरी को विधानसभा स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर में विभिन्न जनसमस्याओं का समाधान किए जायेगे। 11 फरवरी को जनजातीय सम्मेलन एवं पारंपरिक खेलो का आयोजन होगा। 12 फरवरी को विशाल किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित होगा साथ ही पशुपालन एवं कृषि यंत्र कार्यशाला एवं उन्नत खेती पर विशेषज्ञों की कार्यशाला आयोजित होगी। पुरातत्व विभाग की संग्रहालय प्रदर्शनी एवं विभिन्न समाजों के महापुरुषों की प्रदर्शनी को भी समाहित किया जावेगा। उन्होने बताया 06 फरवरी से 15 फरवरी तक 150 स्थानीय प्रस्तुतियों एवं 11 फरवरी से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों जैसे.कैलाश खेर अभिलिप्सा पांडा पुनीत इस्सर एवं ग्रुप हरि ओम पवार एवं ग्रुप आशा वैष्णव की प्रस्तुतियाँ होगी साथ में एक दिवसीय कवि सम्मेलन रहेगा। महोत्सव एवं मेले के दौरान मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गण सांसद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। महोत्सव मेला में आजीविका मिशन के साथ विभिन्न विभाग हर्बल औषधीय जैविक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय के स्टॉल भी सम्मिलित रहेंगे। महोत्सव एवं मेला के दौरान ब्लड डोनेशन कैम्प भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है। मेले के संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने आयोजन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे मीडिया प्रभारी राहुल जैन मौजूद रहे।
अवैध उत्खनन एवं परिवहन के अनेक प्रकरण दर्ज.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमले द्वारा पिछले 15 दिवसों में तहसील हटा बटियागढ़ पटेरा जबेरा एवं दमोह क्षेत्र में भ्रमण कर जांच की गई जिसमें अवैध गतिविधियों पर अनेक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील हटा अंतर्गत ग्राम मलवारा में अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर 17 जनवरी को जांच के दौरान बिना अनुमति मिट्टी का खनन पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। बटियागढ़ अंतर्गत 21 जनवरी को ग्राम मगरोन में शराब दुकान के सामने बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर द्वारा खनिज गिट्टी का परिवहन बिना अभिवहन पारपत्र के पाये जाने पर ट्रैक्टर. ट्रॉली जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। 22 जनवरी को पटेरा अंतर्गत पाला अर्जुनी के व्यारमा नदी क्षेत्र में पत्थर का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर.ट्रॉली में भरा मिलने पर जप्तीनामा तैयार किया गया। 22 जनवरी को जबेरा के अर्थखेड़ा में बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा खनिज रेत का परिवहन बिना अभिवहन पारपत्र के मिलने पर ट्रैक्टर.ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। 22 जनवरी को दोपहर दमोह बायपास रोड आमचौपरा क्षेत्र में डंपर क्रमांक एमपी 15 0637 द्वारा खनिज मुरूम का परिवहन बिना अभिवहन के मिलने पर प्रकरण दर्ज किया गया।मैनिट भोपाल ने दी चिन्हित 12 ब्लैक स्पॉट एवं 02 हॉट स्पॉट लोकेशन पर रिपोर्ट.. दमोह। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल के माध्यम से जिले के अंतर्गत चिन्हित 12 ब्लैक स्पॉट एवं 02 हॉट स्पॉट लोकेशन का रोड सेफ्टी सर्वे एवं एनालिसिस कराया गया था। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने बताया मैनिट भोपाल द्वारा इस सर्वेक्षण की फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। मैनिट भोपाल द्वारा प्रदत्त अनुशंसाओं के अनुरूप सभी चिन्हित स्थलों पर सुधारात्मक इंजीनियरिंग एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों के समुचित समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित रोड एजेंसियों से 28 फरवरी तक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त कार्यों की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर यातायात प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पीडब्लूडी वर्षा मिश्रा निगरानी समिति में शामिल हैं। उन्होने बताया यह समिति संबंधित रोड एजेंसियों एनएच ;पीडब्लूडी एमपीआरडीसी एनएचएआई पीएमजीएसवाई एवं पीडब्लूडी के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं हॉट स्पॉट लोकेशन पर किए जा रहे कार्यों का स्थलवार निरीक्षण करेगी। साथ ही कार्यों की प्रगति की समीक्षा अनुपालन प्रतिवेदन का परीक्षण कर समेकित रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने लोक निर्माण विभाग सागर कार्यपालन यंत्री ;एनएच को पत्र जारी करते हुए कहा इमलाई फैक्ट्री ;थाना दमोह देहात ब्लैक स्पॉट एवं मारा तिराहा थाना दमोह देहात हॉट स्पॉट आपके विभाग रोड एजेंसी के माध्यम से स्पॉट पर सुधारात्मक इंजीनियरिंग एवं सुरक्षा सबंधी आदि कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कर विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा जाए।
इसी प्रकार मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड संभागीय प्रबंधक को जारी पत्र में कहा गया समन्ना पेट्रोल पंप ;थाना दमोह देहात नाग बाबा थाना तेंदूखेड़ा टावर से 27 मील चौराहा ;थाना तेंदूखेड़ा गौरैया पुल से आईटीआई कॉलेज बम्होरी थाना तेंदूखेड़ा तारादेही तिराहा से भौडी मंदिर थाना तेंदूखेड़ा मावला पुल से नरगुवा टेक ;थाना तेंदूखेड़ा एवं पंडा बाबा मंदिर आगे मोड़ तक ;थाना तेंदूखेड़ाद्ध सभी ब्लैक स्पॉट आपके विभाग रोड एजेंसी के माध्यम से स्पॉट पर सुधारात्मक इंजीनियरिंग एवं सुरक्षा सबंधी आदि कार्यवाही निर्धारित तिथि तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कर विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा जाए। दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई भी विभाग द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।




0 Comments