Ticker

6/recent/ticker-posts

सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी के विरोध में सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते रहेे.. इधर भाजपा नेता बजट भाषण सुनने में व्यस्त रहे.. कांग्रेसियों ने जयंती पर संत रविदास को याद किया..

यूजीसी के विरोध में दमोह बंद को सबका समर्थन..

दमोह। UGC कानून के विरोध में 1 फरवरी को देशव्यापी बंद का दमोह जिला मुख्यालय पर भी व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से दुकान बाजारों के बंद रहने के साथ सामान्य वर्ग सर्व समाज के लोग यूजीसी के विरोध में नारेबाजी करके सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए। रैली जुलूस प्रदर्शन के बाद दोपहर में राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा गया। इस स्वेछिक आंदोलन प्रदर्शन में महिला युवाओं ने जहां खुलकर भागीदारी की वही व्यापारी बुजुर्गों से लेकर समाज के निर्धन वर्ग ने भी योगदान दिया। सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी के विरोध में सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए वहीं  भाजपा नेता मेला में बजट भाषण सुनते नजर आए।

रविवार बाजार का दिन होने के बावजूद सुबह से ही घंटाघर से लेकर पांचो तरफ जाने वाले मार्गो पर स्थित दुकान बाजार पूरी तरह से बंद रहने से लोग चाय पान को तरस गए। किसी को भी किसी से अपना कारोबार बंद रखने की अपील नहीं करना पड़ी वही बिना किसी नेतृत्व के हाथों में बैनर तख्तियां लेकर प्रमुख मार्गो से निकाली रैली प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यूजीसी के विरोध में बंद के आवाहन को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी तहसीलदार आदि को तैनात किया गया था।  इस दौरान गरूदारा श्री गुरू सिंघ सभा, अग्रवाल समाज, करणी सेना परिवार, केशरवानी (गप्ता) वैश सभा, पज्य सिंधी पंचायत, म.प्र. परशुराम कल्याण वोर्ड ब्राम्हण सभा, क्षत्रिय करणी सेना, सर्व ब्राम्हण महासभा, सर्व ब्राम्हण समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय महसभा, श्री दिगम्बर जैन पंचायत, असाटी समाज समिति, सकल हिन्दू समाज, कायस्थ समाज, मराठा समाज सहित अन्य समाज संगठनों ने यूजीसी के विरोध मैं आयोजित बंद को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करते हुए सरकार से इस असमानता के कानून को खत्म करने की मांग की।
यूजीसी कानून के विरोध में आधे दिन के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ सत्ता से जुड़े एवं विपक्ष के नेता जहां अलग-थलग पड़ते नजर आए वही प्रमुख कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होकर यूजीसी का खुलकर विरोध करते नजर आए। खास बात यह रही की पूरे आंदोलन के दौरान जहां शालीनता का ध्यान रखा गया किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नारेबाजी नहीं की गई।
वही राष्ट्रपति महोदय के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सोंपे जाने के बाद संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह को ध्यान में रखकर दोपहर बाद बाजार खोलने की अपील भी की गई।
भाजपा नेता बजट भाषण सुनने में व्यस्त रहे.. 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 का जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने लाइव बजट अभिभाषण को ध्यानपूर्वक सुना। दमयंती एवं दीनदयाल मंडल के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन बुंदेली दमोह महोत्सव परिसर में किया गया, जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बजट का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, बांसा मंडल में जिला महामंत्री अरूण तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, पथरिया नगर में जिला महामंत्री महेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, बांदकपुर मंडल में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, अभाना मंडल में जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, हिंडोरिया मंडल में जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, कुम्हारी मंडल में पूर्व विधायक पी एल तंतुवाय, हटा नगर मंडल में जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री श्रीमती सुधा सेन, मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा, नोहटा मंडल में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीनदयाल एवं दमयंती मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश हजारी, अनवर उस्ताद, पार्षद श्रीमती कविता राय, अनिल मिश्रा, राजकुमार जैन, आलोक गोस्वामी, रामलाल उपाध्याय, श्रीमती वर्षा रैकवार, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती छाया साहू, श्रीमती बबली विश्वकर्मा, संतोष रोहित, मंडल महामंत्री अरूण सोनी, मनीष सोनी, अमर सिंह, जुगल अग्रवाल, देवल कटारिया, सुनील यादव, विशाल शिवहरे, राजेंद्र गुरु, आशीष राय, श्रीमती रितु पांडेय, राहुल पाठक, विकास जैन, रमाकांत सोनी, रिंकू गोस्वामी, अखिलेश चौबे, महेंद्र राठौर, अखिलेश सिंह, पार्षद रघु श्रीवास्तव, सतीश जैन, मोनू राजपूत, धीरज घारू, श्रीमती हिना पारोचे, रीतेश सोनी, अमरदीप जैन, डीके रोहित, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी, विवेक मोदी, हरि रजक, विधान चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
संत रविदास की शिक्षाये आज भी प्रासंगिक-मानक पटेल
दमोह
समानता और समरसता में प्रतीक संत रविदास जी के प्रकाश पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि वह महान वृद्धिविचारक मानवीयता समता मूलक के करूणासागर थे। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि संत शिरोमणी रविदास जी मध्ययुमीन भारत के महान संत कवि एव समाज सुधारक थे।
प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश रैकवार, वीरेन्द्र राजपूत, अमर सींग, रफीक खान, दृगपाल सिंह, मदन सुमन, डा. हीरालाल, उवेद गौरी, बबलु भटट, अमित नामदेव, अमित बुधौलिया,  अजय जाटव, मदन सुमन, मुकेश रोहिताश ने भी कहा कि उन्होंने जाति भेद, उच नीच और छुआछुत का कड़ा विरोध किया और भाईचारों समानता एवं ईश्वर की भक्ति संदेश दिया। इस अवसर पर मनमोहन अहिरवार, वकील कुरैशी, खिल्लू ठाकुर, करन अहिरवार, हुकुम चंद, बाबु चौहान, पप्पू लारिया, जावेद रोजान, बैजनाथ चौधरी, सत्येन्द्र सिंह सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments