कांग्रेस जिला समन्वय समिति बैठक में दलबदलू नेता गद्दार करार.. अब बफादारो को ही मिलेगी जिम्मेदारी.. इधर नरसिंहगढ़ में बाबा साहब प्रतिमा स्थापना प्रदर्शन को बसपा का सपोट

उसी को जिम्मेदारी जो बफादारी से काम करेगा- हर्ष यादव
दमोह
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सभी ने अपनी अपनी बात रखी। बैठक को संबोंधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि उसी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जायेगी जो बफादारी से काम करेगा जो मंडलम सक्रिय है उन्हें यथावत रखे एवं जो निष्क्रिय है उन्हें ब्लाक अध्यक्ष ही बदल सकते है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जो मनरेगा योजना का नाम बदला है उनका हमें पंचायत स्तर पर निषेध करना है।

पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह ने कहा कि किसी विधानसभा में 30 से 40 पोलिंग बूथ बढ़े है उनमें भी हमें मंडलम अध्यक्ष शीघ्र ही बनाना है पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने भी कहा मोहन सरकार गुंगी बहरी हो चुकी है जिसके लिए हमें आंदोलन करने पड़े अथवा धरना देना पड़े हम जनता की लड़ाई लड़ेगे। वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, सुषमा विक्रम सिंह, निधि श्रीवास्तव, लालचंद राय, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, बबलू भटट, नितिन मिश्रा, विजय बहादुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, धरमा यादव, प्रदीप पटेल, बाबुलाल पटेल, मंजीत यादव, पप्पू कसोटया, शमीम कुरैशी, अमर सींग, उबेद गौरी, रियाज खान, बसंत कुशवाहा, लाखन सिंह, मुकेश रोहिताश, अभिषेक यादव, अजय जाटव ने भी कहा अपना सुझाव देते हुए कहा कि उसी कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाया जाये जो पार्टी का काम बफादारी से कर सके और समय दे सके।

जिले के विधानसभा वार्ड प्रभारी अतुल बाजपेई दमोह राजदीप मोनू हटा मार्तंड बुंदेला जबेरा संजय पटेल पथरिया ने भी कहा कि ब्लॉक अध्यक्षो से संपर्क कर उनके ब्लाको का दौरा करेंगें। वही हटा ब्लॉक से गोलू सराफ, नंदलाल चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल रत्नेश सोनी, पिंकी दुबे बटियागढ़ से सतीश पटेल तेन्दुखेड़ा से नीलेश यादव ने भी भाजपा वोटर लिस्टो में हेर फेर करवाकर चुनाव लड़ती है जिसके लिये हमें सजग एवं चौकस रहना होगा।

 नरसिंहगढ़ में बाबा साहब प्रतिमा स्थापना प्रदर्शन को बसपा का सपोट.. नरसिंहगढ़ बस स्टैंड स्थित चबूतरा पर बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई है जिसे लेकर अहिरवार समाज के लोग बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जय भीम के नारे लगाते हुए मूर्ति स्थापना करने की मांग करने लगे इसी बात को लेकर समाज के लोगों के द्वारा माननीय दमोह कलेक्टर को एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन दिया गया था

इसी के चलते आज मूर्ति स्थापना को लेकर एकत्रित हुए वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन दलबल के साथ मुस्तैद रहा पुलिस बाल पहुंचने के बाद सभी लोगों को पथरिया एसडीएम चौरसिया के द्वारा हाई कोर्ट का हवाला देते हुए समझाएं समझाएं दी गई इसके बाद दमोह से पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के नेता कोमल अहिरवार के द्वारा सभी समाज के लोगों के द्वारा सहमति दर्ज करने के बाद बताया कि पूर्व में समाज के लोगों के द्वारा मूर्ति स्थापना को लेकर चबूतरा बनाया गया था परंतु मूर्ति स्थापित नहीं की गई थी और मूर्ति उठाकर पुलिस चौकी प्रांगण में रख दी गई थी इसके बाद से अहिरवार समाज में आक्रोश व्याप्त था और आज इस बात का निर्णय करने के लिए सभी लोग एकत्रित हुए हैं..
अंत में मूर्ति स्थापना को लेकर समाज के लोगों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हम बस स्टैंड पर ही मूर्ति रखेंगे चाहे हमें न्यायालय की शरण लेनी पड़े इस दौरान भारी संख्या में अहिरवार समाज एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, सीएसपी एच आर पांडे पथरिया नायब तहसीलदार वदेश पांडे सहित चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पटवारी कोमल सिंह उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments