Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्रीजी के क्षेत्र में हुए भावांतर घोटाले में शामिल सभी पांचों फर्मो पर होगी FIR.. इधर 3500 या इससे कम वाला सोयाबीन भावन्तर से बाहर, नही आएगी खाते में राशि..

भावांतर घोटाले में अब पांचों फर्मो पर होगी एफआईआर 

दमोह। पथरिया में किसानों के नाम पर भावांतर योजना का लाभ उठाने की जुगाड़ में लगी पाच व्यापारिक फर्म को करीब बीस दिन पहले जिला निगरानी दल ने बड़ा फर्जीवाड़ा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जिस के बाद कलेक्टर ने जांच कारवाई के साथ एफआईआर के निर्देश दिए थे। वहीं एक सप्ताह बाद 8 दिसंबर को फिर से जांच के नाम पर मामले को रफादफा कराने ओर व्यापारियों को बचाने की नीयत से तत्कालीन प्रभारी खाघ आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल के साथ एक जांच टीम पथरिया कृषि उपज मंडी पहुची थी। 

आरोप है कि इस टीम ने मंडी सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ मिली भगत करके जांच के नाम पर बड़े लेनदेन की सेटिंग करते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डालने के पुरजोर प्रयास शुरू कर दिये थे। लेकिन मीडिया में खबरों के साथ विरोध के स्वर तेज होने पर आखिरकार मंडी सचिव मेहपाल सिंह ठाकुर को 19 दिसंबर को पथरिया थाना पहुचकर रिपोर्ट दज्र कराना पड़ी थी। लेकिन मामले में आरोपित दो बड़े व्यापारिक फर्मो के नाम रिपोर्ट में नही लिखाये गए थे। थे। 20 दिसंबर को जैसे ही एफआईआर से दो व्यापारियों के नाम गायब होने की जानकारी मीडिया से लेकर किसानों लगी तो रिपोर्ट पर सवाल उठाए जाने लगे। बड़े लेनदेन के आरोप के साथ दो व्यापारियों को बचाने की शिकायते स्थानीय विधायक व मंत्रीजी से लेकर कलेक्टर तक पहुची तो वह भी हैरत में पड़ गए। बाद में एसडीएम निकेत चौरिसया को आरोपित दो फर्मो के नाम गायब होने मामले में कार्यवाही को कहा गया।

देर रात दो फर्मो के नाम जोड़ने के आवेदन पुलिस तक पहुचे.. जिसके बाद देर रात एसडीएम के साथ कृषि विभाग दमोह के संयुक्त संचालक व अन्य अधिकारी मंडी कार्यालय पहुँचे, इनकी मंडी के योजना प्रभारी/प्रांगण प्रभारी पांडे, शुभम दुबे की मंत्रणा चलती रही। इसके बाद एफआईआर से गायब दो व्यापारिक फर्मो के नाम जोड़ जाने का आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया। जिस पर फिर पेंच फसता नजर आ रहा है। एसडीएम निकेत चौरसिया का कहना है कि गड़बड़ी में शामिल दो फर्मो के नाम जोड़े जाने का आवेदन पथरिया थाने में दिया जा चुका है। लेकिन इनके नाम पहले की एफआईआर में ही जोड़े जाए या फिर नहीं एफआईआर की जाए इसके लिए एसपी महोदय से मार्गदर्शन मांगा गया है।


जांच टीम ने इन पांच फर्मो की पकड़ी थी गड़बड़ी.. बिना खरीदी के भावांतर का लाभ लेने की जुगाड़ में लगी
पांच बड़ी व्यापारियों की फर्म में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। जिसमें अनिल कुमार मुन्नालाल फर्म पर सबसे अधिक लगभग 3200 कुंटल का गोलमाल मिला था।  वर्धमान फर्म पर भी भारी घोटाला पाया गया थाट्रेडिंग कंपनी राजेश दाल मिल पर लगभग 16 कुंटल, जैन ट्रेनिंग कंपनी 77 कुंटल, महेंद्र ब्रदर्स ऑयल मिल पर 98 कुंटल से अधिक की गड़बड़ी पाई गई थी। जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर पांच फर्म के मालिकों पर एफआईआर दर्ज होना थी। परंतु तत्कालीन प्रभारी खाघ आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल के साथ पहुची जांच टीम से बड़ी सेंटिग जमाते हुए इसमें बड़े अधिकारियों को भी शामिल करके अनिल मुन्ना फर्म पर एवं वर्धमान फर्म को बचाने की नियत से इनके नाम रिपोर्ट में नहीं लिखाए गए। जबकि उनके ऊपर लगभग 3200 कुंटल का मामला बनाया गया था
बड़ी हेराफेरी लेकिन रिपोर्ट सिर्फ 15-98 किवंटल की.. प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तय एमएसपी से कम दाम पर भावांतर योजना बनाई जिसमें अगर किसानों को मंडी में एमएसपी से कम रेट मिलेगा तो माडल रेट निकाल कर भावांतर योजना के तहत अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी।

 लेकिन योजना किसानों के पहले बड़े व्यापारियों ने लाभ उठाने की जुगाड़ बना ली। इस दौरान 5000 किवंटल तक की गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर तक पहुचने पर जांच में पांच फर्मो की हेराफेरी पकड़ी गई। लेकिन रिपोर्ट 15-20 से 98 किवंटल की गड़बड़ी वाले तीन फर्मो पर ही कि गई। बड़े घोटाले वाले  दोनों व्यापारियों के नाम छोड़ दिये गए।
3500 या इससे कम वाला सोयाबीन भावन्तर से बाहर..
 मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा 12 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में अब 3500 या इससे कम वाला सोयाबीन भावन्तर से बाहर कर दिया है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ 2025 हेतु सोयाबीन में भावांतर योजना अंतर्गत अधिसूचित मंडी प्रांगण एवं उप मंडी प्रांगण में रुपए 3500 प्रति क्विंटल एवं इससे कम दर पर विक्रत सोयाबीन के संपन्न सभी सव्यवहारों को भावांतर योजना हेतु अमानक समतुल्य मानते हुए योजना में पात्रता हेतु अमान्य किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments