ग्रेवल प्रोफाइल कार्यों में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन
दमोह। मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मनोज कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गुप्ता, जो पहले ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दमोह में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में सहायक यंत्री के रूप में कार्यरत थे, उन पर मुख्यमंत्री अवसंरचना मद 6084 के तहत ग्रेवल प्रोफाइल सुधार कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप पाए गए।जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत की गई है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र जबलपुर निर्धारित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में मनोज गुप्ता को नियमा नुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस कार्रवाई को विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


0 Comments