दमोह शहर में विधुत बकायादारों पर कसा शिकंजा
दमोह। शहर में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग के अनुसार दमोह शहर में करीब 7 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 4 करोड 68 लाख रुपए का एरियर बकाया है। विभाग द्वारा लगातार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कई उपभोक्ता अवैध रूप से अन्य स्थानों से लाइन जोड़कर या अनाधिकृत व्यक्तियों से लाइन जुड़वां कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए चार नामजद अनाधिकृत रूप से लाइन से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में जांच के लिए दिया गया है।
जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया और जुगाड़ से बिजली का उपयोग कर रहे है उनके खिलाफ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 146 एवं 147 के तहत आरआरसी नोटिस जारी कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसके तहत अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में आज दिनांक 24 अप्रेल को विभाग की टीम ने फीडर नंबर 24 में श्रीमति माया/देवेन्द्र जाटव शिवशिक्ति मंदिर के पास जिनके बिजली बिल पर बकाया राशि 64000 रूपयें तथा श्री दयाशंकर/डल्लू् प्रसाद अहिरवार निवासी मल्लपुरा नया बाजार नंबर 4 के बकाया बिजली बिल की राशि 42178 रूपयें होने पर कार्यवाही करते हुए दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया।
अधीक्षण अभियंता का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भुगतान नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी भी की जाएगी। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना पड. सकता है। उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता को तहसीलदार की शक्तियां प्राप्तप हैं, जिससे राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।

0 Comments