अज़ाक्स संघ ने दूल्हे को न्याय दिलाने दिया ज्ञापन
दमोह। डॉ मोहन सिंह आदर्श, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य एवं संभागीय प्रभारी अज़ाक्स सागर ने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बिजौरी पाठक में अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे को घोड़ी से उतार कर जातिगत रूप से मारपीट कर अपमानित किया गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के नाम ज्ञापन दिया गया है, जिसमें जिला दमोह की तहसील हटा ग्राम बिजौरी पाठक में देश की आजादी के 79 साल बाद भी दमोह जिला सैकड़ों वर्ष पीछे है, जिसका मूल कारण जाति हैं जो जाती नहीं।
ग्राम बिजौरी पाठक निवासी निशक्त दूल्हा गोलू अहिरवार और दूल्हे की बहिन मनीषा अहिरवार को जातिवाद के चलते ग्राम के दीपू सिंह, चिन्नू सिंह विशना लोधी, हाकम सिंह द्वारा निशक्त दूल्हे को जातिगत द्वेष रखते हुए घोड़े से उतारकर पीटा गया, जिसकी अज़ाक्स संघ घोर निंदा करता है और अज़ाक्स संघ मध्यप्रदेश शासन व जिला एवं पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जावे। साथ ही पीड़ितों को कड़ी सुरक्षा में रखा जावे इसी के साथ जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जिला स्तर पर एक स्थाई अस्पर्शता समिति तैयार की जाए और दमोह जिला के जातिवादी ग्रामों को चिन्हित कर समन्वय स्थापित किया जाबे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके, इस घटना से दमोह जिले की संपूर्ण अनुसूचित जाति वर्ग में रोष व्याप्त हैं। अतः शीघ्र कार्यवाही की जावे। इस अवसर पर संरक्षक नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व अपर कलेक्टर दमोह, बी एल रोहित, इंजी. अमित कुमार, प्रांतीय संयुक सचिव अज़ाक्स आर बी सिंह, मुन्नी लाल अहिरवार, तुलाराम अहिरवार, डॉ सुभाष अहिरवार, तुलसीराम रोहित, अजय रोहित, ओ पी राज, बी एल अहिरवार, सुंदर अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार पत्रकार, अभिजीत रोहित पत्रकार, रेवाराम अहिरवार, प्रमोद कुमार अहिरवार, नरेंद्र अहिरवार, पवन रोहित, अर्जुन पटेल, तख़त कुशवाहा, चरण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा.. दमोह। भारतीय मजदूर संघ जिला दमोह द्वारा जिले के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी की विभिन्न मांगों को लेकर 17 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधीश महोदय के माध्यम से सौपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला मंत्री देवेंद्र चौबे, प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी बाबूलाल विश्वकर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव संजीव तिवारी, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश तिवारी, आशुतोष उपमन्यु, नितेश तिवारी नीरज चौरसिया, शुभम राठौड़, पारस ताम्रकार, सुनील साहू, रमाकांत मिश्रा, पुष्पेंद्र लोधी, बिजली कर्मचारी संघ के आउटसोर्स कर्मचारी अजय मिश्रा, आशीष गर्ग, आनंद लखेरा, मनोहर आठिया, आकाश सेन, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप चौबे, महामंत्री दम्मू रजक, कलाकार यूनियन संघ के पुरुषोत्तम शर्मा, नारायण चक्रवर्ती, ग्रामीण आजीविका मिशन कपिल शर्मा, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के सोमनाथ यादव महेंद्र सैनी भारी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा गया।संघ के इन निरंतर प्रयासों एवं संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कैशलेस हेल्थ कार्ड योजना की घोषणा की गई। यह पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ के संघर्ष की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब संघ अपनी प्रमुख मांग मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अन्य राज्यों की भांति केंद्रीय वेतनमान प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में संस्थापक सतीश खरे, प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया, सह-संस्थापक ब्रजेश असाटी, प्रांत महासचिव मुकेश नेमा, प्रांत महामंत्री विनोद राठौड़, प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी सहित सभी प्रांतीय, संभागीय एवं जिला पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्य निरंतर संघर्षरत हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, यह संघर्ष इसी प्रकार जारी रहेगा।
कृषि आदान व्यापारियों का देशव्यापी बंद 27 अप्रैल को.. दमोह। देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आव्हान पर 27 अप्रैल 2026 को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलन्त्री ने बताया कि खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लगातार राज्य एवं केंद्र सरकारो के सामने उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र राज्य संगठन (माफड़ा) द्वारा 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद का आवाहन किया गया है। उसके समर्थन में देश के सभी राज्यों में खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी ने बताया कि जिन मुद्दो को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है उनमें उर्वरकों में डीलर मार्जिन को डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर कम से कम 8 प्रतिशत किया जाना।
भारत सरकार की नीति के अनुसार रिटेलर के गोदाम तक थ्व्त् उर्वरकों की पहुंच उपलब्ध करवाना। खाद बीज एवं कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर निर्माता एवं उत्पादक कंपनियों पर कार्रवाई करना एवं व्यापारी को गवाह के रूप में प्रस्तुत करना। साथी पोर्टल के माध्यम से लागू के लिए जाने वाली बीज विक्रय योजना को उत्पादक कंपनियां तक ही सीमित रखना। निर्माता कंपनियों द्वारा उर्वरकों के साथ की जा रही अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को पूर्ण रूप से बंद करना। देश में लागू की जा रही ई टोकन प्रणाली को स्थगित करना। आदि अनेक मुद्दों पर लगातार संवाद किए जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण उपरोक्त एकदिवसीय हड़ताल अभी सांकेतिक रूप से की जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम प्रत्येक तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर पर बंद करके जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिए जाएंगे और यदि एक माह में इन समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी खरीफ सीजन के पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों से अपील की है कि वह 27 अप्रैल को 1 दिन के बंद के आह्वान में पूर्ण रूप से सहयोग करें एवं अपने कृषि आदान व्यापार को भविष्य में जिंदा रखने का जो प्रयास और इंडिया संगठन द्वारा किए जा रहे हैं उसमें सहयोग प्रदान करें।



0 Comments