गनमैन का गोली से भेजा उड़ा, हादसा या सुसाइड !
दमोह। पैशे से गनमैन रहे एक व्यक्ति के स्वयं की बंदूक की गोली सर में लगने भेजा उड़ जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। यह महज हादसा था या फिर सुसाइड फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। लेकिन इस घटनाक्रम ने परिजनों के साथ मोहल्ले के लोगों को भी दहलाकर रख दिया है।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजा पटना बैंक के
पीछे रहने वाले गनमैन संतोष राठौर के सर में गोली लगने से बीती रात मौके पर
ही मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया था। घटना की जानकारी लगने पर देहात
थाना प्रभारी अमित गौतम और जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल पुलिस
टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। जहां हालात को ध्यान में रखकर कमरे को सीज
करके सागर एफएसएल टीम को सूचना दी गई व टीम के पहुंचने पर देर रात शव को
जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया गया था।
गुरुवार को पोस्टमार्टम
उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटनाक्रम से गमगीन तथा हतप्रद
परिजन जहां घटना की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं वही पुलिस भी जांच पड़ताल
में जुटी हुई है। मामले में सीएसपी एच आर पांडे का कहना है कि फिलहाल जान
जारी है वही संतोष राठौर के पिछले कुछ समय से तनाव में रहने तथा बेरोजगार
होने जैसी बात भी सामने आई है।
ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिप्रेशन
के चलते शायद उसमें आत्मघाती कदम उठा लिया हो वही बंदूक की नाल साफ करते
समय गोली चलने की आशंका भी जताई जा रही है। कुल मिलाकर यह घटनाक्रम महज
हादसा था या फिर सुसाइड इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चलने की
उम्मीद जताई जा रही।
स्टेशन के बाहर शराबी तत्वों की गुंडागर्दी का शिकार हुआ आरक्षक व साथी.. दमोह।
शहर में सांझ ढलते ही शराब खोरी चाकू बाजी की घटनाएं आए दिन की बात बन
चुकी है वही इस हालात से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे स्थल भी अब
सुरक्षित नहीं बचे हैं। रात होने के साथ बस स्टैंड स्टेशन क्षेत्र में
शराबी तत्वों का जमावड़ा तथा गुंडागर्दी बाहर से आने वाले यात्रियों की
परेशानी की वजह बन जाते है। वही रिश्तेदारों को लेने पहुंचने वाले लोग भी
उपरोक्त हालात शिकार हो जाते हैं।
ऐसा ही घटनाक्रम
बीती रात रेलवे स्टेशन के बाहर देखने को मिला जब नशे में धुत शराबी तत्वों
की गुंडागर्दी का शिकार पुलिस का एक आरक्षक और उसका साथ ही हो गया तथा
गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसपी की गाड़ी चलाने वाला आरक्षक रविंद्र
अहिरवार बीती रात अपने साथी के साथ रिश्तेदार को लेने रेलवे स्टेशन गया था।
इस दौरान स्टेशन के बाहर चाय दुकान के पास पहले से मौजूद कुछ शराबी तत्वों
से इनका बाद विवाद हो गया। जिस पर करीब आधा दर्जन लोगों ने पुलिस आरक्षक
और साथी पर लाठी आदि से हमला करके लहू लूहान कर दिया। वही पुलिस के पहुचने
के पहले ही बदमाश तत्व मौके से भाग गए।
दोनों घायलों के इलाज के लिए
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां पीड़ितों के द्वारा मारपीट करने
वाले तत्वों के एक शराब ठेकेदार से जुड़े होने की बात कही गई है। इधर
सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने घटना की जानकारी लेकर
आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। हालांकि घटना के बाद आरक्षक
सिविल ड्रेस में था उसके बावजूद उपरोक्त हालत में स्टेशन के बाहर अराजक
आसामाजिक तत्वों की खुली गुंडागर्दी जैसे हालात की पोल खोल कर रख दी है।





0 Comments