मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर बैठक संपन्न
दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 9 मई 2025 को प्रस्तावित बांदकपुर आगमन को लेकर आज संस्कृति पर्यटन धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सांसद राहुल सिंह पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया तथा विधायक हटा उमादेवी खटीक की मौजूदगी में अधिकारियों की एक बैठक ली। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे कलेक्टर सुधीर कोचर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे बांदकपुर मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेश मेहता पंकज हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक कृपाल पाठक सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

संस्कृति
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा बड़ी
प्रसन्नता का विषय हैए कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी 9 मई को अपरान्ह
लगभग 3 30 बजे बॉदकपुर के जागेश्वरनाथ धाम आयेंगे और रूद्र मैदान में
कॉरिडोर का भूमि करेगें। पूरे कॉरिडोर का काम 5 चरणों में पूरा होगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कार्यक्रम में किसी प्रकार की परेशानी
ना हो सभी बुनियादी सुविधायें सुलभ कराई जायें। सारे अधिकारियों को इसमें
निर्देशित किया गया और उसकी योजना बनायी गयी।सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को बधाई और साधुवाद देता हूँ। राज्य शासन के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी को भी साधुवाद देता हूँ। हमारे बुंदेलखंड के जागेश्वरनाथ धाम में 9 मई को मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव जी का आगमन हो रहा है और एक भव्य कॉरिडोर बनके तैयार हो रहा है प्रारंभिक तैयारियां चल रहीं है। अधिकारीगण के साथ बैठक हो गई है और अलग.अलग स्तर पर व्यवस्थाएँ चल रही है। शिव भक्त श्रद्धालु सब अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे किसी को कोई दिक्कत न हो। बेहतर व्यवस्था के साथ बेहतर तरीके से कार्यक्रम हो उसके लिए निरंतर सभी लगे हुये हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री को हैलीपेड एवं अन्य समुचित व्यवस्थाएं मौसम के दृष्टिगत रखते हुये सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम और एम्बुलेंस आदि के संबंध में समुचित व्यवस्थाएं करने उन्होंने ट्राफिक प्लान पर चर्चा करते हुये पार्किग और यातायात समुचित रूप से सुनिश्चित करने नगर पालिका जल निगम सहित अन्य विभागों को निर्देशानुसार समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा । श्री देव जागेश्वरनाथ कारीडोर भूमिपूजन की तैयारियों के संबंध में भाजपा कार्यालय में बैठक.. दमोह। भगवान श्रीदेव जागेश्वरनाथ कारीडोर भूमिपूजन की तैयारियों के संबंध में
जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अध्यक्षता में बैठक
आयोजित कि गई, जिसमें अतिथि के रूप में संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं
धार्मिक न्यास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व
वित्तमंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, दमोह सांसद राहुल सिंह, हटा विधायक
उमा देवी खटीक, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी उपस्थित रहें। जिला
अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बैठक में कहा कि भाजपा हमेशा समाज हित के कार्य
करती हैं, बांदकपुर में लाखों भक्त प्रतिमाह भोलेनाथ के दर्शन करने आते है,
जिससे कॉरिडोर के निर्माण से सभी भक्तों को होने वाली परेशानियों से
छुटकारा मिलेगा। आस्था के केंद्र में भगवान जागेश्वरनाथ दर्शन सभी के लिए
सुलभ हो जाएंगे।
मंत्री
धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरी बचपन से ही बांदकपुर के श्रीजागेश्वरनाथ पर
गहरी आस्था है और यह भोलेनाथ की ही कृपा है कि मुझे संस्कृति, पर्यटन,
धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास (स्वतंत्र प्रभार) का राज्यमंत्री बनाया गया,
मैने मंत्री बनते ही अपनी पहली बैठक में ही बांदकपुर में कॉरिडोर बनाए जाने
पर चर्चा की, और इसी को मूर्त रूप देने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ
मोहन यादव 9 मई को भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, यह आयोजन दिव्य और भव्य होगा
और हम सब गौरवान्वित होगे। पूर्व वित्तमंत्री विधायक
जयंत मलैया ने कहा कि अधिकतर जनहित के कार्य मेरे मंत्री रहते करने का
प्रयास किया, धर्म के क्षेत्र में जैसे काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक कॉरिडोर,
राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र है उसी तरह हम सब की आस्था का
केंद्र जागेश्वर धाम कॉरिडोर बने यह मैने विधानसभा चुनाव के दौरान भक्तों
से वादा किया था और भोलेनाथ ने इस कार्य को दमोह जिले के जबेरा विधायक को
इसी विभाग का मंत्री बनाकर साकार करवा दिया। सांसद
राहुल सिंह ने कहा कि जागेश्वरधाम में कॉरिडोर के निर्माण से धर्म के साथ
आर्थिक समृद्धि के सेतु का काम करेगा, इसके निर्माण से देव श्री
जागेश्वरनाथ लोक के नाथ के रूप में जाने जायेगे। संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने और आभार जिला
उपाध्यक्ष संजय सेन ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री,
अमित बजाज जिला मंत्री संजय यादव, अरविंद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश
पटेल, उत्तम सिंह, अर्चना जैन, ब्रजेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी
राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, महिला
मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल, युवा मोर्चा
अध्यक्ष प्रिंस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, अल्प संख्यक
मोर्चा अध्यक्ष सादिक रिजवी, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, पार्षद कपिल
सोनी, यशपाल ठाकुर, अमित त्यागी, बाल कृष्ण यादव, संगीता सतीश जैन, सभी
मंडल अध्यक्ष गण, प्रकोष्ठ संयोजक, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की
उपस्थिति रही।
0 Comments