आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का किया लोकार्पण
दमोह। ग्राम पिपरौधा में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय ;आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का भव्य लोकार्पण प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों को इस नई स्वास्थ्य सुविधा की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि जी मां सरस्वती जी के पूजन और भवन का फीता काटकर करीब 46 लाख की लागत से बनाया गए अस्पताल भवन क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।आरोग्य मंदिर के शुरू हो जाने से ग्राम पिपरौधा सकतपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब अपने गाँव में ही बेहतर इलाज और निरूशुल्क दवाइयों की सुविधा मिलेगी। यहाँ पूर्व से ही चिकित्सक पदस्थ हैं जो पहले किराए या अस्थाई जगह पर क्लिनिक चला रहे थे लेकिन अब सर्वसुविधायुक्त नए भवन में क्लिनिक और स्वास्थ्य सेवाएँ विधिवत प्रारंभ हो जाएँगी। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ग्राम पिपरौधा सकतपुर में 46 लाख की लागत से नव.निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल भवन ;आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए।
निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों से मिलेगा बड़ा लाभ.. राज्यमंत्री श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध औषधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक चूर्ण और दवाइयाँ निरूशुल्क वितरण के लिए उपलब्ध हैं। जो दवाइयाँ लोग बाजार से ₹200 से ₹300 में खरीदते हैंए वे यहाँ आम जनता को मुफ़्त प्रदान की जाएँगी। इससे स्थानीय नागरिकों व मरीजों को आर्थिक राहत के साथ.साथ सुलभ स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।जमीन दानदाता मुन्ना दाऊ के प्रति व्यक्त किया आभार.. कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने भूमिदाता मुन्ना दाऊ का विशेष रूप से स्मरण करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गाँव में सरकारी जमीन उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ थाए लेकिन श्री मुन्ना दाऊ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल निर्माण हेतु अपनी व्यक्तिगत भूमि दान दी। मंत्री श्री पटेल ने इस जनहितैषी कार्य के लिए मुन्ना दाऊ और उनके पूरे परिवार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिए प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा सेतु शिविर में 110 हितग्राहियों को 51 42 लाख के हितलाभ वितरित.. दमोह। नगर के मानस भवन में रविवार को आयोजित सेवा सेतु शिविर में 18 विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के लगभग 110 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इस दौरान कुल 51 लाख 42 हजार की राशि के हितलाभ प्रदान किए गए।
इस अवसर पर दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा क्षेत्र में ऐसी कई बहनें और परिवार हैंए जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला उनको भी लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने सेवा सेतु अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की बात कही।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा केवल हितलाभ देना पर्याप्त नहीं हैए बल्कि आमजन का विश्वास जीतना भी जरूरी है। उन्हें यह भरोसा होना चाहिए कि शासन.प्रशासन में उनकी बात सुनी जाती है और उनकी समस्या का समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा आमजन के लिए केवल कार्यालय पद नियम अथवा प्रक्रिया महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसे मिलने वाली सेवा सम्मान और उसकी समस्या के समाधान का वास्तविक महत्व है। इस अवसर पर रमन खत्री संजय सेन महेश पटेल रामेश्वर चौधरी ने भी शासन की योजनाओ और संकल्प सेवा अभियान के संबंध में अपनी बात विस्तार से रखी।सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी ने कहा शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को 10 वर्षों की अवधि के लिए मत्स्य पट्टे प्रदान किए गए। वहीं लाड़ली बहना योजना के प्रमाण.पत्र वितरित किए गए। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।सोयाबीन भावांतर योजना पंजीयन 17 अक्टूबर तक..दमोह। जिला उपार्जन समिति एवं योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को लिए गए निर्णय अनुसार कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव द्वारा सोयाबीन भावांतर योजना अंतर्गत जिले में निशुल्क पंजीयन हेतु 23 पंजीयन केंद्र निर्धारण किए जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। किसान बंधु 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित पंजीयन केंद्रो में निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।






.jpg)


0 टिप्पणियाँ