दमोह जबलपुर रोड पर सुपारी किलर हादसे का पर्दाफाश.. इंश्योरेंस के लाखों रु के लिए नोटरी पति ने कराई पत्नी की हत्या..

  पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी एक लाख की सुपारी

जबलपुर। पहले प्यार के जाल में फंसा कर लव मैरिज और फिर बीमा की रकम पाने के लिए पत्नी की हत्या कराये जाने का सनसनीखेज खुलासा पाटन थाना पुलिस ने करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति जो पैशे से नोटरी है और उसका सहायक फिलहाल फरार है। पाटन जबलपुर रोड पर 4 सितंबर 2026 को हए सड़क हादसे की जांच के बाद सुपारी किलर का यह घटनाक्रम उजागर हुआ है।

पाटन की 24 वर्षीय कविता चौधरी 4 सितंबर को एक्टिवा से जबलपुर जा रही थीं। रास्ते में एक लोडिंग वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन का पहिया कविता के सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला यह हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई हत्या थी। कविता के नोटरी पति प्रयास पांडे को उसके इंश्योरेंस की जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपने साथी मानसिंह के साथ मिलकर तीन लोगों को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।

एसडीओपी आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों ने 11 महीने के एग्रीमेंट पर लोडिंग वाहन लिया और कविता की लोकेशन मिलने के बाद वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने सुपारी लेने वाले रामजी चौधरी, धनीराम चौधरी और विक्रम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति प्रयास पांडे और उसका साथी मानसिंह फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ