ऑपरेशन के दौरान सचिन अग्रवाल मौत मामला
दमोह। इलाज तथा आपरेशन के दौरान मरीजों की मौत के मामले में आए दिन विरोध प्रदर्शन एवं शिकायतों के कारण चर्चाओं में बने रहने वाले डाक्टर बुधवानी की अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही के चलते एक मरीज को जान गंवानी पड़ी है। जिसके बाद अब डाक्टर तथा अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पीड़ित परिजनों के साथ सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट कार्यालय पहुचे अग्रवाल समाज के लोगों ने सचिन अग्रवाल मौत मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग को लेकर नारेवाजी के साथ विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौपा। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले में जांच उपरांत कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
हिंडोरिया निवासी सचिन अग्रवाल की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में सोमवार को सकल अग्रवाल समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि सचिन अग्रवाल 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे ऑपरेशन के लिए दमोह स्थित डॉ. पीताम्बर बुधवानी के निजी विद्या हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।


0 टिप्पणियाँ