गांधी शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रमदान
दमोह। गांधी जश्ंती पर रामधुन करते हुए घंटाघर पहुचे कांग्रेसजनों ने गांधीजी के साथ शास्त्री जी को भी याद करते हुए वापू प्रतिमा के सम़क्ष अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व विधायक से लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
गांधी शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने राम धुन करते हुए घंटाघर तक श्रमदान किया सफाई करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि एक अकेली लाठी के दम पर अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने अग्रेंजों को खदेड़ दिया था चह स्थिति आज की भाजपा सरकरों ने भी बना दी है खरीद फरोख्त करो और सरकार बना लो पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन अत्यंत सादगी पूर्ण था उनकी ईमानदारी की आज भी मिसाल दी जाती है। संतोष भारती, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र दबे, वीरेन्द्र राजपूत, विजय बहादुर, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परम यादव, अमर सींग, कमला निषाद, अभिषेक यादव, अरूण दुबे, अजय जाटव, दिनेश रैकवार ने भी कहा कि उक्त दोनों महापुरूषों ने देशहित में जनहित में अनेको कार्य किये उनकी जयंती मनाकर हम गौरान्वित महसूस करते है। उक्त अवसर पर डीपी पटेल, शमीम कुरैशी, शाहिद नूर, बसंत कुशवाहा, उवेद गौरी, मुकेश रोहितास, अमित बुधौल्या, वकील कुरैशी, खिल्लू ठाकुर, इनायत अली सहित अनेको कांगेसजनों की उपस्थिति रहीं।
सेवा संकल्प अभियान तहत त्रिमूर्ति स्थल पर चला स्वच्छता अभियान.. दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महात्मा गांधी जयंती पर त्रिमूर्ति स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांयद राहुलसिंह, जिला भाजपाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अनेक भाजपा नेता पदाधिकारी शामिल हुए।
इनके साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अमले ने सहभागिता कर श्रमदान किया। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रो का सम्मान भी किया गया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से देशभर में विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में त्रिमूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशभर में स्वच्छता को जनअभियान के रूप में स्थापित करने के संदेश को आगे बढ़ाना है।राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने खेर माता मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान.. दमोह। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से हम अनेक बीमारियों से दूर रह सकते हैं और स्वच्छता से मन भी प्रसन्न एवं आनंदित रहता है इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संकल्प सेवा अभियान के तहत खेर माता मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान व्यक्त किए।
श्री लोधी ने कहा महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेर माता मंदिर परिसर में स्थित घाटों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए घाटों की साफ.सफाई की। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब किसी स्थान पर स्वच्छता दिखाई देती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा स्वच्छता पूर्वक जीवन.यापन स्वस्थए सुंदर और सकारात्मक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया ग्रामवासियो के साथ श्रमदान.. दमोह। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ही मेरा अभियान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत किशुनगंज में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। राज्यमंत्री ने स्वयं स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दें। अभियान के दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ.सफाई की गई। स्थानीय स्कूल परिसर तथा गांव के तालाब घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।तालाब घाटों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की व्यापक जनभागीदारी रही। राज्यमंत्री के साथ ग्राम प्रभारीए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जब ग्रामीण स्वयं आगे आकर विकास कार्यों में सहयोग करते हैं तो विकास की गति और तेज होती है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर अपने गांवों को स्वच्छ सुंदर सुदृढ़ और विकसित बनाने की अपील की।विधायक जयंत मलैया और उमादेवी खटीक ने किया श्रमदान..दमोह। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर दमोह में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान करते हुए स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की।
इसी क्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक ने हटा अस्पताल परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया।उन्होंने स्वच्छता कार्य में भाग लेते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ.सुथरा रखने का संदेश दिया।











0 टिप्पणियाँ