पितृपक्ष में गर्भवती गाय की हत्या से भड़का आक्रोश
दमोह। नगर के कसाई मंडी नूरी नगर क्षेत्र में रात के अंधेरे में गोवंश की हत्या का घिनौना खेल लगातार चल रहा है वहीं पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिसके चलते आए दिन लोगों के पालतू गाय बछड़े चोरी होने और बाद में इनके बाद कर दिए जाने जानकारी सामने आती रही है। कसाई मंडी, नूरी नगर सीता बावरी क्षेत्र में शनिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने के बाद दोपहर में निर्मित हुए हंगामा प्रदर्शन बाजार बंद के हालात से निपटने में पुलिस प्रशासन के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ और फिर शाम को बुलडोजर कार्यवाही करके आरोपियों के कब्जों को ध्वस्त किया गया।
दमोह नगर के कसाई मंडी क्षेत्र में पितृ पक्ष के दौरान एक गर्भवती गाय की हत्या कर दिए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौ सेवक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने गर्भवती गाय के अवशेष के साथ जहां प्रदर्शन किया वहीं मौके से एक गाय को बचाकर लाया गया। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कब्जा पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर में शुरू हुआ प्रदर्शन देर तक चलता रहा। घंटाघर पर चक्काजाम के बाद बाजार बंद हो गए। व्यापारी महासंघ ने भी बंद का समर्थन किया। इस दौरान नारेबाजी और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
गौ रक्षा समिति से जुड़े विक्रांत गुप्ता, नित्या प्यासी विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अंजू खत्री बजरंग दल के पदाधिकारी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने नारेबाजी के साथ आरोपियों पर मामला दर्ज करके सख्त कार्यवाही करने और पूर्व में चिन्हित इनके अड्डों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए कसाई मंडी की तरफ पैदल मार्च शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन को हालात पर काबू पाने जमकर भाग दौड़ करना पड़ी जगह-जगह बैरिकेड लगाकर नियंत्रण करना पड़ा पुराने थाने पर प्रदर्शन कार्यों की भीड़ को रोककर देर तक समझाएं देने का दौर चलता रहा। इस दौरान सीएसपी एच आर पांडे लगातार संवाद करते हुए कार्यवाही का भरोसा दिलाते रहे।
बाद में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पुराना थाना पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उनको सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया इसके बाद ही आंदोलनकारी शांत हुए। एक आरोपी पकड़ा, तीन संदिग्ध चिन्हित: सीएसपी एचआर पांडे के अनुसार पुलिस ने मुखबिर तंत्र के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल नीले रंग के ऑटो की जानकारी भी पुलिस को मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं। सूचना पर टीआई मनीष कुमार और बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष बरामद कर जांच शुरू की। शनिवार शाम सागर डीआईजी ने भी कसाई मंडी क्षेत्र की विजिट की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बड़ी पुलिस बल की मौजूदगी में पालिका प्रशासन के द्वारा पूर्व से चिन्हित आरोपियों के अवैध कब्जा को जेसीबी की मदद से ध्वसत किया गया।





0 टिप्पणियाँ