सागर रोड पर दमोह के बाइक सवार को टक्कर मारकर कार पेड़ से टकराई.. दो की मौत, हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान..

कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल

सागर दमोह रोड पर सानोधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बार फिर रफ्तार के कहर के चलते हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई जबकि तीन को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के परिवार जनों को सूचना देकर जांच कार्यवाही शुरू की। घटना स्थल की जो तस्वीर सामने आई है उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि बाइक सवार यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम दमोह रोड पर आप चंद गुफा के पास पुराई की तलाई क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर से पेड़ टूट गया और कार पलट गई। हादसे के बाद सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रोहित पिता सरनाम पटेल, निवासी आजाद वार्ड गढ़ाकोटा और शीतल पाठक, निवासी दमोह के रूप में हुई है। हादसे में महेंद्र समेत तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।बताया गया कि कार सवार बरपानी से गढ़ाकोटा की ओर जा रहे थे, जबकि बाइक सवार दमोह की ओर से आ रहे थे। पुराई की तलाई के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने जेसीबी की मदद ली। मृतकों के शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

सानौधा थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस तेज रफ्तार, लापरवाही सहित अन्य संभावित कारणों को लेकर भी पड़ताल कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिससे सड़क पर गिरते ही सर में गंभीर चोटे आते देर नहीं लगी। यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। घटनास्थल से रवि सोनी की खबर

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ