Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

बार्सिलोना में राज्य मंत्री श्री लोधी का पर्यटन रोड शो कार्यक्रम.. राज्य मंत्री श्री पटेल ने 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोकार्पित किए.. सांसद राहुल सिंह की कावड़ पद यात्रा का रात्रि विश्राम समनापुर बैरियर पर

भारत विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक-श्री लोधी

प्रदेश के पर्यटन संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास और प्रगति में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारा महान देश भारत पर्यटन की दृष्टि से दुनिया का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। हमारे देश में सांस्कृतिक ऐतिहासिक प्राकृतिक और पुरातात्विक दृष्टि से वह सब कुछ है जो एक पर्यटक को चाहिए होता है। राज्यमंत्री श्री लोधी बर्सिलोना स्पेन में पर्यटन के रोड शो कार्यक्रम में टूर ऑपरेटर ट्रैवल एजेंट्स पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि भारत के मध्य में स्थित प्रांत हृदय प्रदेश श्मध्यप्रदेशश् से आता हूँ। जिस तरह हृदय सम्पूर्ण शरीर में ऊर्जा का प्रवाह करता हैए उसी तरह भारत की आध्यात्मिक और दार्शनिक संस्कृति का मार्ग भी मध्य प्रदेश से होकर गुज़रता है। मध्य प्रदेश प्राकृतिक ऐतिहासिक पुरातात्विक सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्धशाली प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन के क्षेत्र में हमारा देश और मध्यप्रदेश लगातार उच्च मापदंडों को स्पर्श कर रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारत के काउंसल जनरल श्री सुंदरामूर्ति और मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक टी इलैयाराजा भी मौजूद थे।
राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि भारत विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। हमारी संस्कृति दुनिया की एक मात्र संस्कृति हैए जो वसुधैव कुटुंबकम् की बात करती है और सम्पूर्ण विश्व को अपना परिवार मानती है। हमारी संस्कृति ना केवल मानव जाति के कल्याण की बात करती है बल्कि सम्पूर्ण जीवित जगत के कल्याण की बात भी करती है। हमने आज भी अपने सांस्कृतिक आध्यात्मिक और दार्शनिक मूल्यों को न केवल अक्षुण बनाये रखा है बल्कि उसे सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित भी किया है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वैश्विक शांति और सहयोग की बात करते है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। राज्य मंत्री श्री लोधी ने स्पेन के सभी नागरिकों को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोकार्पित किए.. दमोह।  उपस्वास्थ्य केन्द्र समर्पित है आसपास के लोग भी इसका भरपूर लाभ उठाएं। सरकार की यही मंशा है कि अधिक से अधिक सुविधाएं आमजन तक पहुंचे। सरकार तो यहाँ तक चाहती है कि हर सुविधा आपके घर पहुंचे छोटे से छोटे काम के लिये आपको भटकना ना पड़े इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। शहरों में डाक्टर अधिक होने से अब डॉक्टर्स का रूझान गांव की ओर बढ़ चला है डाक्टर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इस आशय के विचार प्रदेश के पुशपालन एवं डेयरी विभाग राजयमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने ग्राम झागर किन्द्राहो और सतपारा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकापर्ण करते हुये व्यक्त किये।
पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल ने कहा इस समय सबसे महत्वपूर्ण काम प्रधानमंत्री आवास में नाम जुड़वाने का चल रहा है बहुत सारी जगह नाम जुड़ना शुरू हो गए। सरपंचगणों और शासकीय अधिकारी.कर्मचारी इस काम को एक मिशन बनाएं और एक आंदोलन बनाएं। घर घर तक ये बात पहुंचे जो पात्र हो सारे लोगों के नाम जुड़े। इस बार सरकार ने एक नया काम किया है कि हम खुद भी इसमें नाम जोड़ सकते है पोर्टल पर जाकर अपना नाम खुद जोड़ सकते है। जो नहीं जोड़ पा रहे है तो सचिव सहायक सचिव सरपंचों के पास जाकर के जुड़वा लें। सरकार ये काम 31 मार्च तक जारी रखने कहा है। यह महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि पिछली बार 2011 के सर्वे सूची के नाम 2018 तक चले और 2018 में फिर से सर्वे हुआ और वो नाम 2025 तक चले अब आवास प्लस की सूची समाप्त होने वाली है क्योंकि अभी 15 जनवरी को मुख्यमंत्री जी और हमारे पूर्व मुख्यमंत्री जी केन्द्रीय कृषि मंत्री जो आजकल ग्रामीण विकास मंत्री है श्री शिवराज सिंह चौहान जी इन्होंने 816000 आवासो की स्वीकृति मध्यप्रदेश को दी है। एक अप्रैल को इतने ही मकान फिर से मध्यप्रदेश को अलॉट किए जाएंगे लगभग 8 लाख से अधिक तो चार महीने के अंदर 16 लाख मकान हमारे प्रदेश को मिलने वाले हैं। 8 लाख मिल गए है 8 लाख और मिल जाएंगे।
राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा मुख्यमंत्री जी लगातार सबके लिए गांव गरीब मजदूर किसान के लिए काम कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के किसानों की एक सबसे बड़ी समस्या निराश्रित पशुओं की है यह सरकार के लिए सबसे बड़ा चैलेंज भी है चैलेंज इसलिए है की इतने बेसहारा पशु है। उन्होंने कहा कल्याणपुरा पथरिया में अभी सीतानगर के यहाँ सर्वे कराकर लगभग 500 एकड़ जमीन आरक्षित भी कर दी और उसकी योजना भी बन चुकी है बहुत जल्दी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी आकर इसका भूमी पूजन करेंगे और वन विहार बनाने का काम शुरू हो जायेगा। सबसे पहला पथरिया के अंदर होगा सीतानगर में जो बनना है उसका भूमि पूजन करके उसका काम शुरू करेंगे। इसमें लगभग 15000 से अधिक गौवंश रहेंगे। जिससे गौवंश बेसहारा नहीं रहेगा। एक ही जगह में किसानों की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा फैसला लिया है छोटी.छोटी गौशालाएं एक जगह शिफ्ट कर देंगे इसकी लागत 50 करोड़ रुपए है जिसमें खाद और गैस बनाई जाएगी नस्ल सुधार का काम भी होगा और बिजली उत्पादन का काम भी होगा इसे मल्टीपरपज बनाया गया है जिससे आत्मनिर्भर हो सके ऐसी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा गौशाला में गोवंश भेजने के बाद यदि गऊ पालक गोवंश लेने आते हैं तो उनसे 1000 की पेनल्टी ली जाएगी जिससे गोवंश को खुला छोड़ने की समस्या हल होगी। सरकार ने यह तय किया है जो गौशाला बनेगी उनमें निराश्रित गोवंश को सरकार स्वयं पहुंचाएगी लगभग 2 महीने के बाद सड़कों से सारे निराश्रित गोवंश को उठाकर गौशाला में भेज दिया जायेगा। इन 15 वन विहार में ही पूरे प्रदेश की गोवंश समाहित हो जायेंगी।
राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा हर साल लगभग 10 करोड़ रुपए गौण खनिज का पैसा आता है जिले की चारों विधानसभा में लगभग 200 स्कूलों के लिए यह राशि जारी हो चुकी है और काम भी शुरू हो गया है जितने बचे हुए स्कूल हैं आने वाले समय में पूरे हो जाएंगे यदि सफलता पूर्वक काम होता रहा तो आने वाले समय में आंगनबाड़ी सुधार कार्य किया जायेगा और नई आंगनवाड़ी बनवाएंगे इसके बाद फर्नीचर का काम भी करेंगे लगातार इस राशि का उपयोग हो ऐसा प्लान है। उन्होंने कहा ऐसा कोई गांव नहीं है जहाँ सड़क नहीं बनी है डामरीकृत सड़क से सारे गांव जुड़ गए है। अभी एक पत्र व्हाट्सएप पर डाला है की अगर कोई मजरा टोला है और 200 से अधिक जनसंख्या है और वो सड़क से नहीं जुड़ा तो आप पत्र भरकर भेज दीजिए वो सड़क से हम जुड़वा देंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटैल सुखई दाऊ नीलेश ठाकुर सेवा निवृत्त डीपीसी राजेन्द्र पटैल राघवेन्द्र पटैल महेश पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक अधिकारी.कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राम व आसपास के गांवो के निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश पटैल ने किया।
इमलिया घोना ग्राम में अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमिपूजन.. दमोह। प्रदेश की सरकार पिछले 20 वर्षों से लगातार विकास के काम कर रही है पहले गांव की स्थिति क्या थी और आज क्या.क्या बदली है इसमें भूमिका भारतीय जनता पार्टी की सरकार की है। यह आशीर्वाद आप सभी का मिला तभी यह काम कर पाए। यहां पर 37 लाख 49 हजार का पंचायत भवन 15 लाख का सामुदायिक भवन और 15 लाख की सीसी सड़क मंजूर किये गये हैं। यह अकेला यहां पर नहीं हुआ है मेरी विधान सभा पथरिया में 121 पंचायत हैं और एक नगर पंचायत है इनमें से शायद कोई पंचायत ही ऐसी होगी जिसको राशि नहीं मिली हो।
इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में अटल ग्राम सुशासन भवन पंचायत भवन का भूमिपूजन करते हुये व्यक्त किये। पशुपालन राज्यमंत्री श्री लखन पटैल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा 15.15 करोड़ रुपए विधायकों को क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए दिए हैं। सरकार लगातार आपके बीच में काम कर रही है। जब मैं विधायक नहीं था तब जब विधायक था तब और आज मंत्री हूं तब मेरी एक ही सोच थी कि गांव की तरक्की कैसे हो सिर्फ सड़क बनाने से तरक्की नहीं होगी ऐसा क्या काम हो सकता है जिससे गांव के लोगों की तरक्की भी हो जाए और ऐसी व्यवस्था हो जाए जो हमेशा चलती रहे।
उन्होंने कहा 10.12 साल पहले आधे गांव में सड़क नहीं थी आज एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां डामरीकृत सड़क नहीं है सभी को 24 घंटे बिजली मिल रही है। किसान बहुत मेहनती है यदि किसान के खेत तक पानी पहुंच पायेगा तो वह अपनी सारी व्यवस्थाएं ठीक कर लेगाए उसे और किसी चीज की आवश्यकता नहीं है। हमारे विधानसभा के 75 प्रतिशत भाग में सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। पथरिया विधानसभा में चार बड़े.बड़े डैम बन रहे हैं चारों डेमो का काम चल रहा हैए जल्द ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा सीता नगर परियोजना से आसपास के गांव में पानी पहुंच रहा है।
सांसद राहुल सिंह लोधी की कावड़ पद यात्रा रात्रि विश्राम समनापुर बेरियर पर.. दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा आज "संकल्प की अष्टम कांवड़ यात्रा" 151 किलोमीटर, मां नर्मदा बरमान घाट से देव श्री जागेश्वर नाथ धाम के लिए आज दिनांक 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) से शुभारंभ की गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन साथ रहे।
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा प्रतिवर्ष मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पित कर, पूरे विधि विधान से पूजन-अर्चन कर, कलश में जल भरकर व पद यात्रा कर, बसंत पंचमी के दिन देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचकर, भगवान जागेश्वर नाथ जी का इसी मां नर्मदा जल से अभिषेक किया जाता है। 
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की यह लगातार आठवीं यात्रा है, उनका कहना है कि यह यात्रा आम जनमानस के साथ-साथ नई उम्र के युवाओं को धर्म से जोड़ने एवं उन्हें नशा मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर करते हैं। श्री लोधी की पदयात्रा का रात्रि विश्राम देवरी विधानसभा अंतर्गत समनापुर बैरियर पर हो रहा है जहां से गुरुवार सुबह आगे की पदयात्रा प्रारंभ होगी।

Post a Comment

0 Comments