वोट बचाओ देश बचाओ को लेकर होगी दिल्ली में रैली
दमोह। वोट बचाओं देश बचाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पधारे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव अमित सुंभाष राव झनक उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने भारतीय निर्वाचन आयोग के सहयोग से लगभग साढ़े तेरह करो़ड़ की वोट चोरी करके कई प्रदेशों में अपनी सरकार बना ली उसी को लेकर वह दमोह जिले के कार्यकर्ताओ से अनुरोध करने आये है कि 1 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लाक द्वारा ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें आप सभी भी दमोह जिले से सर्वाधिक भागेदारी सुनिश्चित करे।
पूर्व मंत्री द्वय लखन घनघोरिया एवं हर्ष यादव ने भी कहा कि बिना भौतिक सत्यापन के निर्वाचन आयोग द्वारा किसी को मताधिकार से वंचित करना लाजिमी नही है। एक वोट देश की सत्ता का हस्तांतरण कर देता है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि पहले विधानसभा लोकसभा चुनाव में हार जीत हुई किन्तु वर्तमान में लाखों से भाजपा प्रत्याशी जीते है वह अप्रत्याशित है कही न कही डाका तो हुआ है।
दमोह प्रभारी अतुल बाजपेई, पथरिया संजय पटेल, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप सींग, प्रदीप खटीक, ब्रजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र दवे, लक्ष्मण सींग नितिन मिश्रा, तिलक सींग, रोहन पाठक, वीरेन्द्र राजपूत, परम यादव, बबलू भटट, कमला निषाद, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, लालचंद राय, के.के. वर्मा, शाहिद नूर, विजय बहादुर सिंह, दृगपाल सींग, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, डालचंद कुशवाहा, मुकेश रोहिताश, दिनेश रैकवार, अरविन्द अवस्थी, अनूप दबे, संदीप बरदिया, अजय जाटव ने भी कहा वार्ड एवं पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार करके जितनी भी ज्यादा से ज्यादा होगा दिल्ली पहुंचेगेै।
इस अवसर पर तेन्दूखेड़ा से आये नीलेश यादव, तुला यादव, कृष्णा यादव, जबेरा से गोविन्द तिवारी, ओ.पी. शर्मा, अखिलेश सोनी पथरिया से, प्रदीप पटेल, भरत श्रीवास्तव, रत्नेश सोनी, पिंकी दुबे हटा से गोलू सराफ, दीपेश पटेरिया, रामनाथ राय ने भी अपने अपने ब्लाक से दिल्ली पहुंचने की बात कही। साथ ही जिला स्तर पर वोट चोरो को सबक सिखाने की बात वही कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, जीशान पठान, संजय सेठ, रफीक खान, अफजल खान, अमर राजपूत, शैलेन्द्र सिह, रमेश राठौर, गोपाल मास्टर सहित जिले के अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही। अन्त में समस्त कांग्रेसजनों ने अम्बेडकर चौक पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

.jpeg)

.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ