रेलवे की जोन बैठक में दमोह सांसद ने क्या मांग रखी..?
दमोह।
पश्चिम मध्य रेलवे की जबलपुर में आयोजित महाप्रबंधक स्तरीय जोनल बैठक में
आधा दर्जन से अधिक सांसद गण शामिल हुए। जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र की
रेल सुविधाओं संबंधी मांगे बैठक में रखी गई वहीं दूसरे दिन इनके द्वारा
अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंच कर मीडिया को बैठक में उठाए गए मुद्दों
से अवगत कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में दमोह
सांसद राहुल सिंह लोधी भी शामिल हुए। लेकिन उनके द्वारा संसदीय क्षेत्र में
रेल सुविधा और कनेक्टिविटी को लेकर क्या कुछ मांगे रखी गई इसकी जानकारी से
स्थानीय मीडिया कर्मियों से लेकर क्षेत्रवासी अंजान बने हुए हैं। जिसकी वजह
सांसद महोदय द्वारा बैठक मैं उठाए गए मुद्दे तथा मांगों को लेकर अभी तक
किसी प्रकार का प्रेस नोट मीडिया ब्रीफिंग पत्रकार वार्ता का आयोजन तक नहीं
किया जाना कहा जा सकता है।
जबकि इस मामले में पड़ोसी
सागर क्षेत्र से सांसद श्रीमती लता वानखेड़े तथा राज्यसभा सांसद श्री
रजनीश अग्रवाल के प्रतिनिधि द्वारा रेलवे की इस महत्वपूर्ण बैठक में 22
अक्टूबर 2026 को जबलपुर में महाप्रबंधक के समक्ष सागर
लोकसभा की रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जो
प्रमुख मांगें उठाई गई उसको लेकर स्थानीय मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराने
प्रेस नोट जारी करने में देरी नहीं की गई। जिस वजह से सागर सहित अन्य
क्षेत्रों के नागरिकों को यह भली भांति पता लग गया कि उनके सांसद ने अपने
क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी व सुविधाओं को लेकर क्या कुछ प्रमुख मांगे
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के महाप्रबंधक के समक्ष रखी है। जबकि इस तरह की
मीडिया कॉन्फ्रेंस विज्ञप्ति आदि की अपेक्षा दमोह जिले के पत्रकार भी
सांसद राहुल सिंह से कर रहे थे। जिससे वह जनता को यह बता सके की सांसद
महोदय ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं में वृद्धि के लिए क्या कछ मांगे रखी और
मुद्दे उठाए।

लेकिन तीन दिन बाद भी इस मामले में दमोह सांसद कार्यालय से किसी
प्रकार की जानकारी जारी नहीं होने की वजह से कांग्रेस नेता यह कहने से भी
नहीं चूक रहे हैं कि बैठक के हिसाब से मांग पत्र या पहले से कोई तैयारी
नहीं होने से दमोह संसदीय क्षेत्र के लिए आवश्यक रेल सुविधाओं की मांगे
बैठक में नहीं उठाई जा सकी। इस बात को बढ़ावा इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि
सोशल मीडिया पर जबलपुर रेलवे की बैठक में दमोह सांसद महोदय के शामिल होने
की पोस्ट तो अपडेट उसी दिन कर दी गई थी लेकिन प्रमुख रूप से रेल
कनेक्टिविटी व सुविधाओं को लेकर श्री राहुल सिंह द्वारा क्या कछ मुद्दे
उठाए गए मांगे रखी गई इनका उल्लेख भी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में विस्तार
से नहीं है।
रेल मत्री की स्वीकृति के 4 माह 20 दिन बाद भी रीवा चर्वपल्ली ट्रेन नहीं चली.. उल्लेखनीय की रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव के द्वारा 4 जून 2026 को विभिन्न सांसदों को भेजे गए पत्र में रीवा सर्वपल्ली साप्ताहिक ट्रेन को स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई थी।
लेकिन रेल मंत्री की स्वीकृति के बावजूद पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों की मनमानी के चलते आज 4 माह 20 दिन बीत जाने के बाद भी यह स्वीकृत ट्रेन चालू नहीं हो सकी है। क्षेत्रवासी उम्मीद कर रहे थे कि उनके सांसद इस ट्रेन को नियमित रूप से जल्द शुरू करने की मांग रखेंगे। पूर्व रेल मंत्री की घोषणा के बाद भी क्षिप्रा एक्सप्रेस डेली नहीं हुई.. रेलवे के जोनल महाप्रबंधक के समक्ष सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाई जाने की पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल की घोषणा को पूरे किए जाने की बात रखें जाने की उम्मीद सांसद राहुल सिंह से लोग लगाए बैठे थे।
दमोह में नहीं रुकने वाली छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति ट्रेन का स्टॉपेज
किए जाने, तथा कोरोना काल में बंद कर दी गई कोटा जबलपुर, जबलपुर इंदौर त्रि साप्ताहिक इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को जल्द चालू किए जाने की मांग रेलवे के
जोनल महाप्रबंधक के समक्ष उठाए जाने की उम्मीद सांसद राहुल सिंह से लगाए
बैठे थे। लेकिन इन सभी जरूरी रेल सुविधाओं को लेकर बैठक में क्या कुछ कहां गया और क्या कुछ आश्वासन मिला यह यह जानकारी सांसद कार्यालय के तरफ से आना फिलहाल बाकी हे। छग संपर्क क्राति मप्र के अनूपपुर उमरिया शहडोल मुड़वारा सागर में रूकती है लेकिन दमोह में रूक वाने दमदार का इंतजार.. उल्लेखनीय है कि दुर्ग से निजामुद्दीन के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12823/ 12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति तथा दुर्ग जम्मू उधमपुर साप्ताहिक ट्रेन का दमोह में स्टॉपेज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान भी नहीं हो सका है। जबकि कार्यकाल मैं 10 साल तक प्रहलादपटेल जैसे बड़े नेता दमोह से सांसद रहने के साथ 5 साल तक मोदी जी की सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे हैं । उसके बाद भी उपरोक्त ट्रेनों का दमोह में स्टॉपेज नहीं हो पाना विडंबना रहा है। पूर्व में बीना कटनी थर्ड लाइन के कंप्लीट होने पर उपरोक्त ट्रेनों के स्टॉपेज का आश्वासन रेलवे के अधिकारी तत्कालीन सांसदमत्री श्री प्रहलाद पटेल को देते रहे थे। लेकिन उनके केंद्र की राजनीति से दूर होने तथा राहुल सिंह के सांसद बनने के बाद रेलवे के अधिकारी अपने फायदे को भूल चुके हैं। जबकि थर्ड लाइन को शुरू हुए करीब 6 महीने हो चुके हैं

यह दोनों ट्रेन मध्य प्रदेश के अनूपपुर उमरिया शहडोल जैसे छोटे स्टेशनों पर रूकती है लेकिन मुड़वारा के बाद दमोह ना रुकते हुए सीधे सागर पहुंच जाती है। अब जबकि बीना कटनी थर्ड लाइन को पूरी तरह से चालू हुए 6 महीना हो चुका है ऐसे में इन दोनों ट्रेनों के दमोह में स्टॉपेज नहीं किए जाने तथा नई ट्रेनों का नहीं चला जाने को लेकर कोई बहाना भी नहीं बचा है..
बैठक के बाद सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े की प्रेस ब्रीफिंग.. सागर लोकसभा की रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पश्चिम मध्य रेल की महाप्रंधक बैठक में उठाईं प्रमुख मांगें, 22 अक्टूबर 2026 को जबलपुर में आयोजित पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक स्तरीय जोनल बैठक में सागर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल समस्याओं, लंबित परियोजनाओं और नई रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से रखे।
रेलवे अधिकारियों के समक्ष लंबित परियोजनाओं की समयबद्ध समीक्षा, जिम्मेदारी तय करने और नियमित निगरानी की आवश्यकता भी रखी।
मेरा
प्रयास है कि सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल संबंधी मांगों पर ठोस कार्रवाई
हो, कनेक्टिविटी मजबूत बने और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर
रेल सेवाएं मिलें। सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीक: कवच 4.0, CCTV और आधुनिक यात्री सूचना
प्रणाली को मजबूत करने तथा वर्ष 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ के लिए अतिरिक्त
ट्रेनों, यात्री प्रबंधन एवं सुरक्षा की अग्रिम योजना बनाने का प्रस्ताव।
बैठक में प्रमुख मांगें एवं प्रस्ताव.. रेलवे ओवरब्रिज (ROB): सागर बायपास सहित लगभग 12 लंबित ROB परियोजनाओं को गति देने तथा आगामी 3 माह में 3 ROB जनता को समर्पित करने की दिशा में कार्य करने पर जोर। बीना से कटनी, गुना, भोपाल एवं झांसी तक MEMU सेवाओं के विस्तार की मांग। सागर स्टेशन का विकास: FOB, एस्केलेटर, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म एवं प्रवेश-निकास सुविधाओं के विस्तार पर जोर।
नई रेल सेवाएं: स्वीकृत रीवा–चार्लापल्ली ट्रेन का परिचालन शीघ्र शुरू करने तथा सागर से पुणे, बेंगलुरु सहित प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के प्रस्ताव।
स्टॉपेज एवं विस्तार: खुरई में जम्मू तवी और गोरखपुर–मुंबई हमसफर ट्रेन के ठहराव, नरयावली में राज्यरानी एक्सप्रेस के स्टॉपेज तथा राज्यरानी एक्सप्रेस के उज्जैन एवं इटारसी तक विस्तार की मांग।
नई रेल लाइनें: सागर–छतरपुर–खजुराहो–भोपाल तथा ललितपुर–सागर–करेली–छिंदवाड़ा रेल कॉरिडोर की प्रक्रिया तेज करने की मांग।
छोटे स्टेशनों पर सुविधाएं: नरयावली, ईसरवारा, जरुआखेड़ा, लिधौरा खुर्द एवं सुमरेड़ी में यात्री सुविधाओं का विस्तार तथा अप्सरा और सुमरेड़ी सहित जलभराव वाले अंडरपासों की समस्याओं के समाधान एवं शेड की व्यवस्था पर जोर।
बैठक के बाद राज्य सभा सांसद श्री रजनीश अग्रवाली की प्रेस ब्रीफिंग.. सागर। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत रेल सुविधाओं के विकास एवं विस्तार को लेकर गुरुवार को आयोजित महाप्रबंधक एवं सांसदों की बैठक में राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल की ओर से उनके प्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी ने सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ा 10 सूत्रीय मांग पत्र रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा। मांग पत्र में नई रेल लाइनों के निर्माण, प्रमुख महानगरों से सीधी रेल कनेक्टिविटी, आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार, रेलवे स्टेशनों के विकास एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। रेलवे महाप्रबंधक ने मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल ने अपने मांग पत्र में उल्लेख किया कि सागर बुंदेलखंड का महत्वपूर्ण शैक्षणिक, व्यापारिक एवं प्रशासनिक केंद्र है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी, व्यावसायिक गतिविधियों और यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए रेल सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रेल प्रशासन से सागर एवं बुंदेलखंड के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
सागर रेलवे स्टेशन के विस्तार और लॉजिस्टिक हब विकसित करने की मांग.. सांसद अग्रवाल ने सागर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे की खाली भूमि का उपयोग रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के माध्यम से करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस भूमि का उपयोग सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा व्यावसायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में किया जा सकता है।
इसके साथ ही सागर के निकट लॉजिस्टिक हब एवं रेल साइडिंग विकसित करने की संभावनाओं पर विचार करने की मांग की गई, जिससे माल परिवहन, भंडारण तथा लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधाओं का विस्तार हो सके और क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।
सागर-छतरपुर-खजुराहो रेल लाइन और नागपुर से सीधी रेल सेवा का मुद्दा उठाया.. मांग पत्र में सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया। इस रेल मार्ग के विकसित होने से बुंदेलखंड के प्रमुख नगरों के बीच संपर्क सुविधाओं का विस्तार होने के साथ पर्यटन और व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त सागर से नागपुर के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने तथा दिल्ली, मुंबई, इंदौर एवं लखनऊ जैसे प्रमुख महानगरों के लिए ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ाने के विकल्पों पर विचार करने की मांग की गई।
वंदे भारत और अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग.. राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने सागर को वंदे भारत एवं अमृत भारत ट्रेनों के नेटवर्क से सुदृढ़ रूप से जोड़ने की मांग की। आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार से सागर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा के विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही मकरोनिया रेलवे स्टेशन को यात्री टर्मिनल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे सागर क्षेत्र में बढ़ते यात्री दबाव को व्यवस्थित करने और रेल सुविधाओं के विस्तार में सहायता मिल सके।
बीना मालखेड़ी स्टेशन को भोपाल मंडल में शामिल करने की मांग.. मांग पत्र में बीना मालखेड़ी रेलवे स्टेशन को जबलपुर मंडल से हटाकर पुनः भोपाल मंडल में शामिल करने का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही बीना स्टेशन से जुड़ी झांसी लाइन एवं कटनी लाइन की रेलवे सीमाओं के पुनर्निर्धारण की मांग की गई।
क्षिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और सागर का आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग.. सांसद अग्रवाल ने क्षिप्रा एक्सप्रेस की साप्ताहिक आवृत्ति तीन दिन से बढ़ाकर सात दिन करने की मांग की। साथ ही सागर में ट्रेन का ठहराव यथावत रखते हुए यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप समय-सारणी निर्धारित करने तथा सागर के यात्रियों के लिए आरक्षण कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।
इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) एवं अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की गई, ताकि रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत मिल सके और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो।
महाप्रबंधक ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन बैठक में राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी ने रेलवे महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपकर सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र की बढ़ती रेल आवश्यकताओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया। रेलवे महाप्रबंधक ने मांग पत्र में उल्लेखित विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
0 टिप्पणियाँ