भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला फूंका..
दमोह। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा सनातन संस्कृति और प्रयागराज कुंभ जैसे पवित्र आयोजन पर दिए गए बयान से आक्रोशित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के निर्देशन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्ग दर्शन में नगर मंडल अध्यक्ष राजुल चौराहा के नेतृत्व मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि खड़गे जी द्वारा सनातन संस्कृति एवं हम सभी की आस्था के केंद्र प्रयागराज महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन पर जो बात कही गई है वह निंदनीय है प्रयागराज महाकुंभ हम सभी की आस्था का प्रतीक है और सनातन संस्कृति के पवित्र आयोजन पर खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता के द्वारा दिया गया बयान शोभा नहीं देता इससे सम्पूर्ण भारत वर्ष के हिंदू समुदाय को गहरा आघात पहुँचा हैं
भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन संपन्न.. दमोह। भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयंत मलैया जी विधायक, पूर्व वित्त मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रम पदाधिकारी घनश्याम गुप्ता, विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ सागर अतिथियों ने भारत माता, भगवान विश्वकर्मा जी, परम श्रद्धेय ठेकड़ी पुष्पमाला अर्पित कर पूजन किया। पूजन के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारने की घोषणा की..
कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि श्री जयंत मलैया जी ने अपने उद्बोधन में संगठित मजदूरों को शासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में मजदूरों को संबोधित किया, श्रम अधिकारी घनश्याम गुप्ता ने श्रम विभाग से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया एवं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नवीन कार्यकारिणी मैं-प्रवीण तिवारी जिला अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, श्री अरविंद असाटी उपाध्यक्ष, निखिलेश चौहान उपाध्यक्ष, राजा सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, देवेंद्र चौबे जिला मंत्री, पूजा शर्मा सह मंत्री, संदीप चौबे सह मंत्री, शरद अहिरवार सह मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र पूर्णिया, शह कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, विधि सलाहकार अनिल खरे अधिवक्ता, मीडिया प्रभारी ओम रैकवार, कार्यालय मंत्री सुधीर सोलंकी, कार्यकारिणी सदस्य-तनुज पाराशर, अनिल जैन, राकेश श्रीवास्तव, सोमनाथ यादव, महेंद्र सैनी, दारा सिंह सीमेंट यूनियन, पुरुषोत्तम शर्मा सैकड़ो भारतीय मजदूर संघ के अनुसांगिक संगठनों की उपस्थिति में जिला सम्मेलन संपन्न हुआ।
जनसुनवाई में 230 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह। जिले भर से आये नागरिकों ने आज जनसुनवाई में अपनी समस्याएं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष रखी। इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 230 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 40 आधार कार्ड 03 आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए एवं 173 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जबेरा से एक साधारण परिवार से रितिक जन सुनवाई में आया था और उसके पास बैग नहीं था और लग रहा था कि उसके पास कॉपी किताबें भी नहीं है। रितिक बहुत ही निर्धन परिवार का था। उसकी माता जी की मृत्यु सर्पदंश से हो गई थी उस केस के लिए वो परेशान थाए उसके परिवार के लोग भी आये हुए थे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमे जनता से सभी जगहों से शहर के नागरिको से स्लेट पेंसिल पेन बैग बच्चों की स्टडी के लिए मिल रहे हैं और उसका उद्देश्य यही था की वो ऐसे बच्चों को दिए जाए जिनको वाकई में उनकी जरूरत है तो आज जन सुनवाई में एक ऐसा केस था तो हमने उन्हें वहाँ पर उसको यहीं पर प्रदान किया। हिनोती खेत सिंग से आई कक्षा तीसरी की छात्रा उमा ’लोधी’ ने कहा कलेक्ट सर ने बैग और कॉपी.किताब दी है और अच्छे से पढ़ाई करने के लिये भी कहा है। इस दौरान एडीशनल कलेक्टर मीना मसराम और लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
0 Comments