महू-नीमच रोड पर कार में जिंदा जलने से चार की मौत
इंदौर। मप्र के धार जिले में रफ्तार के कहर के साथ शरद पूर्णिमा की खुशियां मातम में बदलने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। सांवरिया जी के दर्शन करके लौट युवकों की कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी में आग लग गई। आग का गोला बन गई कार में सवार पांच में से चार दोस्तों की मौत हो जाने की खबर से धार जिले में मातम पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले में महू-नीमच रोड पर सादलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हादसे में चार युवकों की गाड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बड़ी सागौर निवासी अंकुश उर्फ भीम पिता विक्रम चौधरी, चेतन पिता जीवन चौधरी, अनमोल पिता तिवारी, अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी, निवासी सुहागपुरा, थाना सागौर के तौर पर हुई है। जबकि घायल तुषार पिता मुकेश मंडलोई निवासी माधोपुर सागौर को इंदौर रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि सभी युवक साँवरिया जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सादलपुर के पास एक्सीडेंट के बाद गाड़ी का cng फटने से ब्लास्ट हुआ और चार लोग जिंदा जल गए । हादसे की सूचना मिलते ही सादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चार डेड बॉडीज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पोस्ट मार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस दुखद दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातत पसरा हुआ है।


.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ