Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के स्थापना दिवस पर विवध आयोजन.. जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया, जिले के 1168 बूथ पर बनाया स्थापना दिवस.. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी : प्रीतम सिंह.. फुटेरा वार्ड नंबर 4 में मनाया स्थापना दिवस..

 जिला भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पार्टी  का स्थापना दिवस जिले के सभी 1168  बूथों पर मनाया गया, जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके ध्वजारोहण किया एवं पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी, आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई हैं, पार्टी के पितृ पुरुषो ने अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने का कार्य किया उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं।
राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विनोद यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, लोकसभा सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, रमन खत्री, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, रिंकू गोस्वामी,किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन, प्रकोष्ठ संयोजक विक्रमराजपूत,जुगल अग्रवाल, देवल कोरी, बाबू अग्रवाल, मुकेश खरे सहित अनेक  कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है। 
स्थापना दिवस के अवसर जिले के मारूतल ग्राम में पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने पहुंचकर ग्रामीण जनों के साथ स्थापना दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सिविल वार्ड 2और बजरिया वार्ड में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुये, राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह जबेरा विधानसभा के तेजगड में स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हुये  लोकसभा प्रभारी विनोद यादव और संजय राय, अनुपम सोनी ने पुराना बाजार के बूथ 111,112  बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया।
जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन  सिविल वार्ड 6 के बूथ 158पर जाकर बूथ समिति प्रभारी पंकज सेन के साथ स्थापना दिवस मनाया। जिले के सभी बूथ केंद्रों पर अतिथियों ने पहुंचकर संगठनात्मक रचना के कार्य किए और  लाभार्थियों को मोदी जी की राम राम पहुंचाई। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी जिला और मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने बूथ पर स्थापना दिवस मनाकर घरों पर पार्टी ध्वज  वंदन किया और लाभार्थियों से संवाद भी किया गया।
फुटेरा वार्ड नंबर 4 में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर फुटेरा वार्ड नंबर 4 में बूथ क्रमांक 100,101,102 में मनाया गया। जिसमे पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षद ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल, पार्षद गणेश जाटव, वार्ड अध्यक्ष कपिल बिधोलिया, भाजपा नगर महामंत्री पवन सिंह चंदेल ,पर्वेंद्र सिंह, शिवम पाठक एवं देवतुल्य कार्यकर्ता की उपस्थित रही।
उपस्थित सभी ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। नरेंद्र सिंह चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से आज तक भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवाभाव से जनता की सेवा में लगा हुआ है। भाजपा राजनीति और सत्ता के लिए नहीं अपितु राष्ट्रनीति और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है।

Post a Comment

0 Comments