Ticker

6/recent/ticker-posts

आंगनवाड़ी में कढ़ी चावल से करीब दर्जन पर बच्चों की हालत बिगड़ी, अजीबोगरीब हरकतों के चलते अस्पताल में भर्ती.. इधर गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के लिए अध्ययन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की गई..

 कढ़ी चावल से करीब दर्जन पर बच्चों की हालत बिगड़ी

 दमोह। आंगनबाड़ी केंद्र पर मध्यान भोजन में खिचड़ी के बाद कढ़ी चावल खाने से करीब दर्जन भर बच्चों की हालत बिगड़ने तथा उनके द्वारा अजीब हरकत करने पर पीड़ित बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही अधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। गुरुवार दोपहर सामने आया है पूरा घटनाक्रम बांदकपुर के समीप मुड़ारी हलगज गांव के आंगन वाड़ी का बताया जा रहा है। जहाँ मध्यान्ह भोज में खिचड़ी खाने के बाद कढ़ी चावल खाकर घर पहुचे करीब दर्जन भर बच्चों में से एक बच्चे को उल्टी होने पर अन्य बच्चे अजीब सी हरकतें करते हुए बीमार पड़ गए। जिनको उपचार के लिए बांदकपुर से 108 की मदद से जिलाअस्पताल लाकर इलाज किया जा रहा है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जैन के अनुसार खिचड़ी के बाद एक बच्चे को कड़ी चावल खाते ही उल्टी होने लगी। वही अन्य बच्चे अजीब सी हरकतें करते बीमार हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन, बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा आदि ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से जानकारी ली तथा बच्चों के परिजनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। डॉक्टर का कहना है सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है, सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि बच्चों ने ऐसा क्या खाया युवा बीमार पड़ने के साथ ऐसी स्थिति में पहुंच गए। 

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों में गंभीर हालत में ऋषिका पिता मुकेश लोधी उम्र 5 वर्ष और बच्चा वार्ड में भर्ती भीकम पिता मुकेश लोधी उम्र 3 वर्ष, लोकेंद्र पिता नोने सिंह उम्र तीन वर्ष, क्रिश पिता महेंद्र सिंह 4 वर्ष, कार्तिक पिता महेंद्र सिंह 5 वर्ष, हेमेंद्र उर्फ नेकनारायण पिता विजय लोधी उम्र 6 वर्ष, रक्षा पिता कोरन लोधी उम्र 5 वर्ष, अन्नू उम्र 5 वर्ष, विष्णु पिता नन्हे आदिवासी उम्र 5 वर्ष, वैष्णवी नोनेसिंह उम्र चार वर्ष, स्वार्ती पिता हल्लू रैकवार उम्र चार वर्ष  शामिल है। यह सभी मुड़ारी हलगज निवासी बताए जा रहे है।
 

गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के लिए अध्ययन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की गई..
दमोह। जिला शिक्षा केंद्र दमोह के निर्देशानुसार अशासकीय विद्यालय गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल वार्ड क्रमांक 07 पथरियाए के प्रबंधन‌एवं संचालन समिति द्वारा विद्यालय संचालन न करने तथा बिना किसी पूर्व अनुमति के विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था स्थगित करने के कारण गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य तथा आगामी वार्षिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों की तात्कालिक और अस्थाई शैक्षणिक व्यवस्था हेतु नगर की प्रमुख शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख प्रभारियो की शैक्षणिक व्यवस्था हेतु आयोजित बैठक की गई।


 जिसमें लिए गए निर्णय के उपरांत जिला शिक्षा केंद्र दमोह को प्रस्तुत प्रतिवेदन से प्राप्त निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था की गई है। जिसके अनुसार अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार बच्चों को नजदीकी विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र में अध्ययन हेतु भेज सकते हैं।
उक्त व्यवस्था पूर्ण रूप से तात्कालिक एवं अस्थाई व्यवस्था है तथा यह अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को नजदीकी विद्यालय में अध्ययन हेतु भेजेंगे तथा विद्यालय से बच्चों को प्रतिदिन लाने एवं ले जाने की स्वयं व्यवस्था करेंगे। पथरिया बीआरसी जेके जैन ने बताया कि जिला शिक्षा केंद्र दमोह के निर्देशानुसार अध्यनरत बच्चों की वैकल्पिक व्यवस्था हेतुए कक्षा 6 से 8 के समस्त छात्र.छात्राएं सीएम राइज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पथरिया एवं कक्षा 1 से 8 की छात्राओं के लिए रानी दुर्गावती कन्या माध्यमिक शाला पथरिया को निर्धारित किया गया है तो वहीं अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सीण्एमण् राइज नवीन प्राथमिक शाला पथरिया एवं एकीकृत सरदार पटेल इंग्लिश मीडियम स्कूल पथरिया आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्र 07 पथरिया सीएम राइज नवीन प्राथमिक शाला पथरिया सहित अन्य नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में भी की गई है।




Post a Comment

0 Comments