Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की सरकार द्वारा.. पूर्व वर्ती शिवराज सरकार द्वारा की गई सभी राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त किया गया.. 46 निगम मंडल प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष हटाए गए.

शिवराज सरकार में हुई सभी राजनीतिक नियुक्तियां रद्द

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार द्वारा पूर्ववर्ती शिवराज सरकार द्वारा की गई  राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त कर दिए जाने की जानकारी मंगलवार शाम सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार उपरोक्त आदेश मध्य प्रदेश में शिव राज सरकार के समय से कार्य कर रहे 46 निगम मंडल प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष हटा दिए गए है। 

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त कर दी है। प्रदेश के सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार में ये सभी नियुक्तियां हुईं थी। प्रदेश के 46 निगम, मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हालांकि संदर्भ में कोई अधिकृत पत्र सामने नहीं आया है लेकिन उपरोक्त सूची के साथ जानकारी सोशल मीडिया ग्रुप में मंगलवार शाम से ही वायरल हो रही है।

Post a Comment

0 Comments