Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग में डयूटी से लगातार नदारत नेहा कौल सेवा से बर्खास्त.. इधर गांव चले अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला.. राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह सादपुर तारादेही नोहटा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए..

सहायक ग्रेड 3 सेवा से पदच्युत डिसमिस आदेश जारी
दमोह।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बैक ने परिवीक्षा अवधि में पदस्थ सहायक ग्रेड.3 नेहा कौल को मप्र सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम.1966 के तहत तथा नियुक्ति आदेश की शर्त क्रमांक 07 के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुये सेवा से तत्काल प्रभाव से पदच्युत ;डिसमिस किये जाने का आदेश जारी किया है।
ज्ञातव्य है कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की सहायक ग्रेड.3 नेहा कौल नियत कर्तव्य स्थल से उपस्थिति 15 जून 2017 से निरंतर बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उप नियम तथा नियम.7 का उल्लंघन कर कार्य के प्रति कर्तव्य परायण एवं सनिष्ट नहीं रहते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की भागी बन गई है।

गांव चले अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला
दमोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी, मप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाबाई अहिरवार, पूर्व विधायक पी. एल तंतुवाय सहकारिता बैंक पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, जिला महामंत्री सतीश तिवारी रामेश्वर चौधरी अभियान के जिला संयोजक संजय सेन मंचासीन रहे।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि गांव चलो अभियान में 26 से 29 तक जिला स्तरीय कार्यशाला, 3 फरवरी तक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, 9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा जिसमें अभियान में एक कार्यकर्ता 24 घंटे गांव एवं बूथ पर प्रवास करेंगे। अभियान संबंधित गतिविधियों को संचालित करेंगे। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प अभियान की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाएंगे। जिला अध्यक्ष प्रीतम सह लोधी ने गांव चले अभियान की प्रस्तावना रखते हुए अभियान से संबंधित संपूर्ण योजना बद्ध चरणों की जानकारी दी। जिला प्रभारी सदानंद गौतम ने कहा कि गांव चले अभियान के माध्यम से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सतत संपर्क, संवाद के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
कार्यशाला में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्याम शिवहरे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, चंद्रभान पटेल अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, अर्चना जैन, वर्षा रैकवार, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, आई टी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया संयोजक संदीप शर्मा, हर्ष पटेल, जिल अभियान के जिला संयोजक, मंडल संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारकों की उपस्थिति रही। आभार राजा भैया सिंह ने प्रकट किया।
राज्य मंत्री ने सादपुर में मुनि श्री से लिया आशीर्वाद
दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आज बटियागढ़ ब्लॉक के सादपुर पहुंचे। यहां चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह ने जैन मुनि संत श्री विरंजन सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया और महोत्सव का जायजा लिया। आयोजक मण्डल द्वारा राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का स्वागत किया गया।
इस मौके पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा तीर्थंकरों ने जो सिद्धांत दिया वह विश्व शांति के लिए सवसे महत्वपूर्ण है। विश्व के कई देशों के बीच प्रतिद्वंदिता और धर्मो के बीच टकराव की स्थिति है। ऐसे में अहिंसा परमो धर्म का सिद्धांत विश्व को शांति देने वाला है। जिओ और जीने दो की परिकल्पना से ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। सत्य एक ही है विद्वान जन अलग अलग तरीकों से उसकी व्याख्या करते हैं सर्वे भवंतु सुखना सर्वे संतु निरामया हमारी भारतीय संस्कृति है।
राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह तारादेही में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुचें .. दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तारादेही में आयोजित कार्यक्रम सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ अबवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हमारा धर्म कहता है कि सारा संसार ही हमारा कुटुंब हैए सारा संसार ही हमारा परिवार है यह केवल भारतीय संस्कृति की ही विशेषता है जिसमें कहते हैं सत्य एक है। विद्वान लोग उसकी अलग.अलग प्रकार से व्याख्या करते हैं। कोई किसी रास्ते से जाता है कोई किसी रास्ते से जाता हैए चाहे किसी भी रास्ते से जाये लेकिन पहुंचेंगे उसी परमपिता परमेश्वर तक। सृष्टि के कण.कण में जर्रे.जर्रे में परमपिता परमेश्वर समाया हुआ है। यह हमारी भारतीय संस्कृति की परिकल्पना है । अनेकता में एकता यह भारत की विशेषता है।
नोहटा में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा सवांद कार्यक्रम शामिल
दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी नोहटा में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा सवांद कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने कहा परीक्षा पर चर्चा करके परीक्षा की तैयारी कैसे करना चाहिए विद्यार्थी आगे कैसे बढ़ेए क्या.क्या चीज आवश्यक हैं इस विषय पर प्रधानमंत्री जी ने विद्यार्थियों से बात की हैं।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री श्री लोधी का स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण आमजन विद्यार्थीगण शिक्षकगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments