Ticker

6/recent/ticker-posts

जिसको जन्म समय पता नहीं है वह अंक ज्योतिष से जाने अपना भविष्य- पं. रवीन्द्र शास्त्री.. मूलांक 1 सूर्य देव, 2 चंद्र देव, 3 बृहस्पति देव, 4 राहु देव, 5 बुध देव, 6 शुक्र देव, 7 केतु देव, 8 शनिदेव, 9 मंगल देव के अंक है..

सन् 2024 में अंक ज्योतिष का लेख- पं. रवीन्द्र शास्त्री

जिसको जन्म समय पता नहीं है वह अंक ज्योतिष से अपना भविष्य जान सकते हैं.. अंक ज्योतिष में भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है..

उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 11 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+1 यानी 2 होगा। इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर  राशिफल जान सकते हैं। 

जैसे मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है।  मूलांक 2 का चंद्रमा स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, अंक 4 का राहु राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं, 7 का अंक केतु ग्रह का है।  अंक 8 का शनिदेव को स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है .और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

मूलांक 1.. यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है.. मूलांक 2..यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है.. मूलांक 3.. यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है.. मूलांक 4 यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को हुआ है.. मूलांक 5.. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है.. मूलांक 6 अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है.. मूलांक 7.. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है.. मूलांक 8.. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है.. मूलांक 9.. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है..

 और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें धन्यवाद

🙏 *पं. रविन्द्र शास्त्री* 

*न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी माता का मन्दिर नई दिल्ली*

🌞 *जन्मकुंडली,सादी संबध,हस्तरेखा,अंक ज्योतिष ,वस्तु शास्त्र ,कर्मकाण्ड सभी धार्मिक*

*7701803003* *7529934832*

Post a Comment

0 Comments