ससुराल आए युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनौती के पास खर्रा घाट में एक युवक की लाश मिलने का घटनाक्रम सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी यह युवक निवासी बहोरीबद नरेंद्र बर्मन 30 वर्ष की हिनोति मे शादी हुई थी। सोमवार को अपनी ससुराल में आया था, परिजनों ने बताया बच्चा बीमार था जिसका इलाज करवाया और उसके बाद यह है दूसरे दिन निकल गया। वही स्थल पर मोटरसाइकिल रखी हुई पानी बोतल हाथ में घड़ी चेहरा पूरा निकल चुका था जंगली जानवरों ने खा लिया। थाना प्रभारी बृजेश पांडे, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच करने वा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई। घटना को लेकर कई संदेह व्यक्त किए जा रहे पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद खुलासा होगा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बड़ी सनसनी खेज घटना जिसे गमगीन माहौल बना हुआ है।
ड्रिंक एंड ड्राइव में बस जब्त, बिना परमिट बसों पर 20 हजार का जुर्माना.. दमोह।पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के दिशा-निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा यात्री बसों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान यात्री बसों के आवश्यक दस्तावेज बीमा (Insurance), फिटनेस (Fitness), परमिट (Permit), प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC), चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर वाहन चलाना) की विशेष जांच की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव पर बस जब्त: चेकिंग के दौरान बस क्रमांक MP 49 P 0289 का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते (Drink & Drive) पाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बस को विधिवत जब्त किया गया है। प्रकरण को अग्रिम वैधानिक निराकरण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।बिना परमिट चल रहीं बसों पर जुर्माना: जांच के दौरान बस क्रमांक MP 20 PA 1432 एवं MP 20 XG 6702 के पास वैध परमिट उपलब्ध नहीं पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर दोनों बसों पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 20,000 (बीस हजार रुपये) प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।




0 टिप्पणियाँ