Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र में मैहर तथा पांढुरना जिलों के गठन का राजपत्र में प्रकाशन होने के कुछ घंटे बाद प्रथम कलेक्टर प्रदस्थापना आदेश भी जारी.. मप्र में चुनाव अधिसूचना जारी होने के पहले जिलों की संख्या बढ़कर 55 हुई..

मप्र में विधानसभा चुनाव अधिसूचना के पूर्व 55 जिले हुए

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना यानि चुनाव आचार संहिता लगाए जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है 6 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त की दोपहर 12 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है जिसमें मध्य प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की पूरी संभावना बनी हुई है। चुनाव घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने को ध्यान में रखकर प्रदेश में महत्वपूर्ण आवश्यक कार्यों के आदेश जारी करने का दौर जारी है। 

गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के दो नए जिलों मैहर तथा पांढुरना के गठन के के साथ राजपत्र में इनका प्रकाशन होते ही या दोनों जिले अस्तित्व में आ गए इसी के साथ प्रदेश में 55 जिले हो गए हैं। वही शाम को इन दोनों नए जिलों में कलेक्टर की भी पदस्थापना कर दी गई है। IAS रानी बाटड को नई दिल्ली मैहर का प्रथम कलेक्टर बनाया गया है। वहीं IAS अजय देव वर्मा को पांढुर्णा जिले का प्रथम कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 

उज्जैन अपर कलेक्टर मृणाल मीना को उज्जैन जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह उप सचिव प्रीति यादव उज्जैन अपर कलेक्टर का पदभार संभालेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।गौरतलब हे कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद आज ही सरकार की ओर से मैहर और पांढुर्णा को ज़िला बनाने का आदेश जारी किया गया था।

Post a Comment

0 Comments