Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसजनों ने कर्नाटक की जीत का घंटाघर पर जश्न मनाया.. आम आदमी पार्टी ने जालंधर पंजाब में लोकसभा जीत की खुशियां मनाई.. इधर यूपी निकाय में जबरजस्त जीत की खुशियां मनाने के बजाए.. भाजपाई बूथ विजय संकल्प अभियान बैठको में डटे रहे..

 कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाईयां
दमोह। कर्नाटक की जीत से उत्साहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय टंडन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन के साथ घंटाघर पर एकत्रित होकर गांधी प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाते हुए पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पहार कर बैक चौराहा पर फटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जीत की खुशी का इजहार करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि झूठ फरेब की राजनीति ज्यादा नहीं चलती यह वही कर्नाटक सरकार भाजपा की है जहां पर मध्यप्रदेश के विकाऊ विधायको को रखा गया था कई विधायक ऐसे थे राजा महाराजा थे कर्नाटक की जनता ने बता दिया कि राजा साब अब अपने महलो में ही बैठो।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि कर्नाटक की देवतुल्य जनता ने पूरे देश को यह बता दिया कि भाजपा ने बजरंग बली के नाम का सहारा लिया किंतु बजरंगबली ने भी कहा उन कि सच्ची भक्ति कांग्रेस पार्टी है। शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, सतीश जैन, कमलेश उपाध्याय, राजेश तिवारी, संजय चौरसिया, भगवानदास चौधरी, पवन गुप्ता, सतनाम जुनेजा, विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उनके केन्द्रीय मंत्री ने कर्नाटक की जनता को अनेको तरह के लालच दिये कई किलोमीटर के रोड शो किये किंतु वहां की जनता ने सबकुछ नकाटते हुए कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत दे दिया। वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, मंजीत यादव, पवन गुप्ता, पप्पू कसोटया, अजय सरवरिया, बबलू भट्ट, भूपेन्द्र आजवानी, मुख्तार जाफरी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अनिल जैन, अरूण दुबे, नौशाद खान, केके अग्रवाल, रफीक खान, अजय जाटव, अब्दुल चिश्ती, भगवानदास चौधरी, मानक पटेल, परम यादव, शमीम कुरैशी, पवन यादव आदि की मौजूदगी रही। प्रियंका गांधी जिन्होनें मतगणना के दिन सुबह से ही बजरंग वली की आराधना की और वरदान में भगवान बजरंगबली ने सरकार ही बसना दी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा में ही कर्नाटक की जनता ने आशीर्वाद दे दिया था। 

आम आदमी पार्टी ने जालंधर में जीत की खुशियां मनाई
दमोह।
आम आदमी पार्टी की जिला दमोह इकाई के द्वारा शनिवार को पंजाब के जालंधर में सुशील कुमार रिंकू की लोकसभा विजय पर दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर पार्टी सदस्यों के साथ जश्न मनाया। 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनुभव गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर जिला सचिव बृजेश चौबे, जिला युथ विंग अध्यक्ष प्रकाश लारिया, प्रदेश समन्वयक सोशल मीडिया विकास पांडेय, जिला अध्यक्ष मजदूर यूनियन रोहित राय और अन्य कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थित रही। 

भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक आयोजित
दमोह। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता यह अच्छी तरह से जनता है कि हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रहित में काम करती है। इसलिए कार्यकर्ता अपने निजी हितों का बलिदान करते हुए हर परिस्थिति में भी पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगा रहता है।  भाजपा के सिद्धांत और विचारधारा को एक लाइन में ही आसानी से समझा जा सकता है, देश को विकास के मार्ग पर ले जाना, सभी देशवासियों का कल्याण किस प्रकार हो, किस प्रकार हमारा देश सुरक्षित रहे इस दिशा में भाजपा हमेशा काम करती है।
यह बात दमोह विधानसभा क्षेत्र के बांदकपुर मंडल द्वारा ढिगसर और खजरी शक्तिकेंद्र की बूथ विजय संकल्प अभियान में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि बूथ समितियां सक्रिय होकर बूथ पर करणीय कार्यों को टीम भावना के साथ संपन्न करे व भाजपा सरकार द्धारा संचालित जन हितैषी योजनाओं पर चर्चा आमजन के बीच जाकर करे। देश के प्रत्येक पंचायतों में एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से लोगों को लाभ मिला है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता, राजनीति में सुचिता बनाने का काम कर रही है।
जिला महामंत्री गोपाल पटैल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर है तो इसके पीछे बूथ के हर कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटैल, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, पवन तिवारी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जमुनिया हजारी शक्ति केंद्र के सलैया गॉव मे मंडल प्रभारी व जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने का काम भाजपा की सरकार एवं संगठन करता है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र चटन पटैल, विस्तारक गौरव जैन,मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
अभाना मंडल के अधरोटा शक्तिकेंद्र पर आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान मे जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की उपस्थित मे बिभिन्न खेल का आयोजन किया गया इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटैल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन,मंडल अध्यक्ष डाल चंद कुशवाहा सहित शक्ति केन्द्र के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही. मडियादो मंडल के मडियादो शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ विजय संकल्प अभियान हटा विधायक पी एल तंतुबाय, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण पटेल, एवं विधानसभा विस्तारक कमलेश तिवारी, मुन्ना दुबे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, दिलीप खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ रामगोपाल सोनी, राजेश पौराणिक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं समिति के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। दमोह विधान सभा क्षेत्र के बांसा मंडल के हथना शक्तिकेंद्र के अंतर्गत बूथ विजय संकल्प अभियान में विधान सभा संयोजक श्याम शिवहरे, मंडल प्रभारी रामलाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं समिति के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments