समरसता सह भोज सामाजिक एकता का संदेश-शिखा जैन
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 
अप्रैल डा अंबेडकर जयंती दिवस तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है इसी 
तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़े
 के अंतर्गत समरसता सहभोज का आयोजन बांदकपुर मंडल में आयोजित किया गया 
जिसमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री 
अनुराधा गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष 
सुनीता सोनी समरसता भोज में शामिल हुई। महिला मोर्चा 
की जिलाध्यक्ष शिखा जैन ने बताया कि समरसता सह भोज सामाजिक एकता का संदेश 
देता है इसीलिए पार्टी द्वारा  सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत महिला मोर्चा
 द्वारा 10, 11, 12 अप्रैल को सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया जा रहा है 
बांदकपुर मंडल में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सोनी के निवास पर अनुसूचित जाति 
की महिलाओं के साथ सह भोज कर आनंद की अनुभूति हुई।  महिला
 मोर्चा जिला महामंत्री अनुराधा गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 
समरसता पर विश्वास करती है समरसता सहभोज आयोजन का उद्देश्य सभी के बीच आपसी
 समरसता बरकरार रखने का एक माध्यम हैं। समरसता सहभोज 
में शामिल गेंदारानी बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन हितेषी
 योजनाओं  बहुत ही काबिले तारीफ है भाजपा की रीति नीति विचार धारा से हम 
प्रभावित हैं। सहभोज में भाजपा मंडल महामंत्री पूना 
भाई अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी रशिम चौबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष 
राधा तिवारी, गेंदारानी बंसल सहित महिलाओं की उपस्थिति रही।
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष घोषित 
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं पिछड़ा 
वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा की अनुमति से पिछड़ा 
वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय एवं जिला प्रभारी अभिलाष पांडे 
की सहमति, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा
 जिला अध्यक्ष भोले सराफ ने जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष घोषित किये 
जिसमें जिला उपाध्यक्ष नर्मदा राय नोहटा, जगत सिंह लोधी हटा, जिला 
महामंत्री शिव शंकर कुशवाहा हटा, जिला मंत्री राजेश पटेल किल्लाई, जिला 
मीडिया प्रभारी खेमचंद पटेल मराहार एवं हटा नगर अध्यक्ष विक्रम बर्मन, हटा 
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नेता राम पटेल, पथरिया मंडल अध्यक्ष विजय सिंह लोधी 
को घोषित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त 
पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं समस्त 
जिला पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।
ओलावृष्टि से फसल नुकसान की भरपाई की जाये-अजय टंडन
दमोह। विधायक
 अजय टंडन ने विधानसभा के कई ग्रामों का दौरा कर पाया कि ओलावृष्टि से 
किसानों की फसलों का बेहद नुकसान हुआ है जिसको लेकर उन्होंने प्रदेश के 
मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों की जो भी फसलें ओलावृष्टि एवं आगजनी 
से बर्बाद हुई है उनका तत्काल सुन कर मुआवजा दिया जाये वर्तमान में जो 
अन्नदाता है उसे प्राकृति की मार बार बार झेलना पड़ रही है ऐसे में किसानों 
के साथ न्यायोचित व्यवहार कर उनकी फसलों का मुआवजा तत्काल दे
सरकार एक तरफ 
प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि हम किसानों के खेत की मिटटी भी खरीद लेगे
 किन्तु दूसरी तरफ प्रदेश सरकार किसानो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 
मेरे साथ जिले के किसानों की यह मांग है कि सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा दे 
सरकार अन्यथा वह सब किसानों के साथ आंदोलन को बाध्य होगे। फसलों के 
निरीक्षण के दरम्यान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचद जैन, 
सतीश जैन एवं अनेक ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
 कांग्रेस पिछड़ावर्ग ने निकाली रैली की सभाविधायक अजय टंडन ने
 कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता में निराशा का 
भाव है सरकार केवल वही योजनाये बना रही है जिनसे वोटे मिल सके मंहगाई कैसे 
कम हो युवा भटके नहीं किसान अत्महत्या न करे इस सब बातों को ढक कर रहना 
चाहती है जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति 
कांग्रेस पार्टी में अपना भविष्य देख रहा है और हमारी भी जिम्मेवारी है कि 
हम जनता की जबाबदारी पर खरे उतरे इस अवसर पर मानक पटेल, सतीश जैन, 
चंद्रभान, लक्ष्मण सींग, लालचंद राय, राजेश तिवारी, परम यादव, रजनीश ठाकुर,
 प्रदीप पटेल, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, भूपेन्द्र आजवानी, 
के.के.अग्रवाल, अजय जाटव, आशीष पटेल, गोपाल मास्टर, भगवान दास चौधरी, गोपाल
 रैकवार, पप्पू कुशवाहा, राजा रौतेला सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति 
रहीं।
 
0 Comments