Ticker

6/recent/ticker-posts

हाई स्कूल पेपर लीक मामले में पांच अधिकारी कर्मचारी निलबिंत, नये केन्द्राध्यक्ष, सहायक नियुक्त.. अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न.. राजा तेजीसिंह की नगरी में भी मनाया बलिदान दिवस..

पेपर लीक मामले में पांच अधिकारी.कर्मचारी निलबिंत
दमोह। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा में हाई स्कूल परीक्षा 2023 विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को व्हाटस्एप पर प्रदर्शित कर गोपनीयता भंग करने के आरोप में परीक्षा लिपिक अमित भारद्वाज पर्यवेक्षक निजाम सिंह पोर्ते पर्यवेक्षक वीरेन्द्र लोधी पर्यवेक्षक गुड्डा पाल पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया साथ ही केन्द्राध्यक्ष फागूलाल पटेल एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से दायित्व से मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया रवि किशोर राठिया उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष का प्रभार फागूलाल पटेल से प्राप्त कर 20 मार्च पश्चचात होने वाली हाई एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षायें केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष अशोक साहू के रूप में परीक्षा सपंन्न करायेगें।
सहायक केन्द्राध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित.. शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा में हाई स्कूल परीक्षा 2023 विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को व्हाटस्एप पर प्रदर्शित कर गोपनीयता भंग करने के आरोप में कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।

रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
दमोह जिला लोधी क्षत्रिय समाज दमोह द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन 20 मार्च, 2023 को किया गया जिसमें वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन से गाजे बाजे के साथ विशाल बाइक रैली का अयोजन किया गया, जो कि शहर के मुख्य चैराहों से होती हुई किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चैराहा, राय चैराहा, घंटाघर होते हुए अंबेडकर चैक से जटाशंकर मूर्ति स्थल पर पहुँची। वाहन रैली का जगह-जगह लोगो ने फूल बरसाते हुए स्वागत किया जटाशंकर धाम में मूर्ति स्थल पर पहुंच कर अवंति बाई की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया। 

 जिसमें समाज के वरिष्ठजन की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री हाकम सिंह लोधी जी कार्यक्रम अध्यक्ष भाव सिंह लोधी, अध्यक्ष, रानी अवंती बाई लोधी स्मृति समिति, प्रदुम्न सिंह लोधी, विधायक बड़ामलेहरा, विधानसभा क्षेत्र एवं अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम,  राहुल सिंह लोधी, अध्यक्ष बेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक, धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक जबेरा बहादुर सिंह मासाब, उमराव सिंह एवं प्रताप सिंह लोधी, सविता अवधेश प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दशरथ सिंह लोधी, पूर्व ऊर्जा मंत्री, राव बृजेंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य, सुनीता गोपाल सिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष, दृगपाल सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह राव साब, युवा अध्यक्ष दयालु ठाकुर के साथ ही जिले के सभी समाजो के अध्यक्षों एवं दमोह विधायक श्री अजय टण्डन जी की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। 

अतिथियों का फूल माला पहनाते हुए स्वागत सम्मान किया गया साथ ही महिलाओं एवं कन्याओं को पगड़ी बांधकर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी बिहारी लाल गौतम, राजीव बिल्थरे, आलोक गोस्वामी, दमोह नगर के पार्षदगण आदि की उपस्थिति रही। इस पश्चात् लोधी क्षत्रिय समाज से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयनित ऊर्जा सिंह पिता नरेन्द सिंह ठाकुर का दमोह सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सुपुत्र प्रबल सिंह पटेल ने स्मृति चिन्ह ‘‘लोधी रत्न’’ से सम्मानित किया। उसके बाद वक्ताओ ने वीरांगना रानी अवंती बाई की शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला एवं सभी ने वीरांगना रानी अवंती बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष शौर्य साहस की बात युवाओं को अपने जीवन में उतारने एवं महिलाओं के सम्मान की बात कही साथ ही मुख्य अतिथि श्री हाकम सिंह लोधी ने सामाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षित समाज की बात रखी अन्य सभी बक्ताओ ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में जिले से उपस्थित स्व जातीय बंधु रहें। कार्यक्रम में आभार राजकुमार सिंह सहायक निजी सचिव ने किया। 

राजा तेजी सिंह जी की नगरी में मनाया बलिदान दिवस
दमोह। महान क्रांतिकारी वीरांगना रानी अवंती बाई जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष सुंन्दर सिंह आचार्य जी सड़क हरदुआ आयोजक भगवती मानव कल्याण संगठन तेजगढ़ तेंदूखेड़ा मंच संचालक निरंजन श्रीवास्तव जी क्षेत्र के वरिष्ठ मुख्य अतिथि तुलाराम यादव जी जनपद अध्यक्ष तेंदूखेड़ा भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी, श्री रज्जू सिंह जी माडनखेडा, पूर्व सरपंच हुकम सिंह, लिममरदार चेतराम पाल जी, रज्जू सिंह जी, राजकुमार सिंह जी भाट खमरिया, नरेश द्विवेदी जी हिनौती, हिम्मत सिंह जी रोहनी, सुमित शर्मा, श्रीमती रश्मि सिंह, जनपद उपाध्यक्ष जबेरा उमा सिंह जी, सिमरी सुबोध जैन जी, हीरा सिंह नेताजी पतलोनी, सुरेंद्र सिंह जी, अनिल जैन जी हर्रई, मोहन सरपंच, मूरत सिंह जी सरपंच, तिलक सिंह जी पुरातत्व विभाग सत्यनारायण शर्मा हर्रई जी एवं तेजगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए।

अपने उद्बोधनों में प्रथम कड़ी में सुंदर सिंह आचार्य जी ने कहा कि महान क्रांतिकारी वीरांगना रानी अवंती बाई जी सिर्फ एक जाति के लिए नहीं पूरे देश धर्म के लिए अंग्रेजों से लड़ाई ली और सन 1858 में वीरगति को प्राप्त हुई। अगली कड़ी में जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी ने कहां की 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी महारानी प्रमुख क्रांतिकारी रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार रामगढ़ की रानी वीरांगना रानी अवंती बाई जी ने देश की सभी जाति धर्म को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ती रही जब अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते समय घायल हो गई थी लेकिन उन्होंने अंग्रेजों को अपने शरीर किसी भी अंग को छूने नहीं दिया और अपनी ही तलवार से स्वयं को बलिदान कर लिया हमें ऐसी महान क्रांतिकारी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकि हम अनीति अन्य धर्म का सामना इन्हीं के समान कर सकें।

Post a Comment

0 Comments