आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भेजा जेल
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के संचालक संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के ऊपर सोशल मीडिया पर एफआईआर के माध्यम से गलत तरीके से फोटो वनाकर शेयर करने वाले युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की छवि को गलत तरीके से एडिट करके सोशल मीडिया पर प्रेषित कर छवि धूमिल करने वाले की संगठन कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें दमोह तहसील के ग्राम माराहार निवासी दिनेश दास पटेल के द्वारा सोशल मीडिया पर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की छवि को गलत तरीके से एडिट करके सोशल मीडिया पर प्रेषित किया गया जिसको लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा दमोह के कार्यकर्ताओं ने देहात थाना पुलिस मेंआरोपी के खिलाफ आवेदन दिया।जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के ऊपर एफआईआर दर्ज करते हुए तत्काल हिरासत में लेकर सिविल कोर्ट एसडीएम के समक्ष पेश किया जहां से एसडीएम के द्वारा आरोपी को तत्काल जेल भेज दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया की आरोपी ने तथ्यहीन जानकारी सोशल मीडिया पर प्रेषित की थी जिसके कारण उसे आज जेल जाना पड़ा एवं युवाओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की तथ्यहीन जानकारी सोशल मीडिया पर प्रेषित ना करें।
बिजली और खाद के लिए ट्रैक्टर रखकर लगाया जाम.. दमोह
देहात थाना इलाके के आँखखेड़ा गांव में किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर रखकर
बड़ा जाम लगा दिया है। खाद और बिजली की मांग को लेकर दमोह से हटा की और जाने
वाले रस्ते पर कई किलो मीटर तक जाम लग गया..
देहात थाना प्रभारी उपाध्याय
सहित मौके पर पुलिस बल जाम खुलवाने की कोशिश कर रहा है पर सैकड़ों किसान
बिजली कटौती और खाद की कमी का हवाला देकर कलेक्टर को मौके पर बुलाने की
मांग कर रहे थे। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर प्रर्दशन खत्म किया गया इसके बाद ही आवागमन बहाल हुआ।
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ