दमोह सागर रोड पर चांदनी रात में रफ्तार का कहर
दमोह। दमोह सागर रोड पर जर्जरसडक पर चांदनी रात में एक बार फिर रफ्तार के कहर के चलते यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई गनीमत रही की किसी प्रकार की जनहानि टल गई तथा घायलों को समय रहते जिला अस्पताल पहुंचा दिए जाने से उनको भी समय पर इलाज मिल गया। जिससे यह घटनाक्रम बड़े न्यूज़ चैनलों की सुर्खियां बनते बनते रह गया।
कटनी दमोह सागर रोड को फोरलेन में बदलने की कार्य योजना स्वीकृत हो जाने के बाद संसद विधायक वी अन्य जनप्रतिनिधि भोपाल जाकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री महोदय का सम्मान करके आभार जता चुके हैं। लेकिन बारिश के दिनों में जगह-जगह जर्जर हो चुके वर्तमान टू लें सड़क मार्ग की रिपेयरिंग कराकर आवागवन सुविधा मैं सुधार की तरफ ध्यान दिए जाने की वजह से दिन में अनेक बार कटनी दमोह सागर के बीच में सड़क हादसे हो रहे हैं। जगह-जगह छोटे बड़े वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
मंगलवार रात दमोह बस स्टैंड से सागर की तरफ रवाना हुई कटनी इंदौर स्लीपर बस के देहात थाना क्षेत्र में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप की हालत निर्मित हो गए। जो लोग कुछ देर पहले ही अपने रिश्तेदारों को बस से रवाना करके अपने घर वापस पहुंचे थे वह भी बस पलटने की खबर से टेंशन में आ गए तथा तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए।
जहां घायलों को लेकर पहुंचे 112 डायल चालक ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोरा के पास मंगलवार रात एक ओम साईं राम बस क्रमांक एमपी 15 पीए 5577 बस अनियंत्रित होकर विद्युत डीपी के ऊपर पलटने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। गनीमत रही की विद्युत डीपी से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस अनियंत्रित होकर डीपी से टकराकर पलट गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
मौके पर सीएसपी एचआर एचआर पांडे, टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय, सागर नाका चौकी से पुलिस टीम पहुंची बाद में सभी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। सूचना मिलने पर तहसीलदार और रघुनंदन चतुर्वेदी भी जिला अस्पताल पहुंचे । घायलों को गंभीर चोट नहीं आना तथा समय पर उपचार मिलना राहत की बात रही वही फोरलेन का सपना दिखाने वालों से आम यात्री फिलहाल कटनी दमोह सागर रोड की मरम्मत करने की अपेक्षा करते नजर आ रहे हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना होने के पहले ही सड़क सुधार हो जाए।





.jpg)


0 टिप्पणियाँ