Ticker

6/recent/ticker-posts

करीब ढाई माह से पवई जेल में बंद कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को.. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से मिलीं जमानत.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष का माहौल.. जल्द हो सकती है जेल से रिहाई..

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मिली हाईकोर्ट से जमानत 

जबलपुर हाईकोर्ट में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया अंततः जमानत दे दी है। वह करीब ढाई माह से पवई जेल में बंद थे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश संजय द्विवेदी की एकल कोर्ट ने पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता राजा पटेरिया जमानत प्रकरण पर सुनवाई करते हुए 27 फरवरी को जमानत दे दी है। 

करीब ढाई माह पूर्व पवई विधानसभा क्षेत्र में रेस्ट हाउस में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उकसाने वाला बयान दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किए गए थे। जिसके बाद पन्ना पुलिस हटा स्थित आवास से राजा पटेरिया हिरासत में ले गई थी।

 कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में उन के द्वारा जिला कोर्ट, ग्वालियर कोर्ट आदि में जमानत याचिका लगाई गई थी रद्द कर दिया गया था। इस दौरान उनसे जेल में मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित अनेक नेता पहुंचे थे। जिनके द्वारा पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को साजिश के तहत फंसाने के आरोप लगाए जाते रहे। 

आज करीब ढाई महीने बाद राजा पटेरिया को हाई कोर्ट से जमानत मिल जाने के बाद उनके पवई जेल से निकलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वही इस खबर से उनके समर्थकों कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं में हर्ष उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।


Post a Comment

0 Comments