Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा..! भाजपा की विकास यात्रा में गुस्साई गाय ने भगदड़ मचाई.. नगर पालिका ने सुपरवाइजर को सस्पेंड किया, दरोगा को नोटिस जारी.. इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1164 बूथों पर सुना प्रधानमंत्री की "मन की बात" कार्यक्रम..

भाजपा की विकास यात्रा में गाय ने भगदड़ मचाई

दमोह। भाजपा के विकास यात्रा कार्यक्रम में गाय के घुसने से भगदड़ मच जाने का घटनाक्रम नया बाजार क्षेत्र में सामने आया था। जिससे करीब दर्जनभर महिलाएं चोटिल हो गई थी इस घटनाक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने नगरपालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए थे वह इसके बाद शाम को नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड के सुपरवाइजर को सस्पेंड कर देना कछुआ को नोटिस जारी करने की खबर सामने आई है।
रविवार दोपहर भाजपा के विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान अचानक एक गाय और बछड़े के घुस जाने के बाद भगदड़ के हालात निर्मित हो गए जिसमें करीब दर्जनभर महिलाओं को चोटे आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां सभी की हालत फिलहाल ठीक है।
विकास यात्रा कार्यक्रम में आवारा गाय के घुसने के घटनाक्रम के लिए भाजपा नेता नगर पालिका को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं क्योंकि नगरपालिका में कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष है।
सीएमओ ने सुपरवाइजर को सस्पेंड किया.. भाजपा की विकास यात्रा के दौरान गाय भोंसले भगदड़ मचने के मामले में कांग्रेश शासित नगरपालिका पर आरोप लगने के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी भैया लाल सिंह मैं कार्रवाई करने में देर नहीं की। उनके द्वारा विकास यात्रा के दौरान कार्य में लापरवाही को लेकर नया बाजार 5 के प्रभारी सुपरवाइजर अमित चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर सफाई दरोगा अभिषेक शुक्ला एवं विकास तिवारी को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना मन की बात
दमोह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में जिले की चारों विधानसभा के 1164 बूथों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया, प्रत्येक बूथ पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।
महामंत्री गोपाल पटेल ने ग्राम पंचायत ढिगसर के बूथ क्रमांक 08 में बूथ पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। महामंत्री गोपाल पटेल ने कहा कि  प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में बताया कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। 
अमेरिका में रहने वाले कंचन बैनर्जी ने विरासत के संरक्षण से जुड़े ऐसे ही एक अभियान की तरफ मेरा ध्यान आकर्षित किया है।  मैं उनका अभिनंदन करता हूँ।  प्रधानमंत्री ने कहा, पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के बांसबेरिया में इस महीने त्रिबेनी कुम्भो महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए, लेकिन क्या आज जानते हैं कि यह इतना विशेष क्यों है? क्योंकि इस प्रथा को 700 साल के बाद पुनर्जीवित किया गया है। मैं इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। भारत में ऐसे कई रीति-रिवाज है, जिन्हें फिर से जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बूथ पर बूथ अध्यक्ष परषोत्तम पटेल, बूथ पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments