Ticker

6/recent/ticker-posts

भोपाल में किसान गौरव कार्यक्रम में शामिल होंगे.. भाजपा किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी.. इधर आम आदमी पार्टी ने मनाया दिल्ली एमसीडी जीत का जश्न.. योगी सेना ने हिन्दू शौर्य दिवस पर की भारत माता की महाआरती..

भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न
दमोह।भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमे भगवान बलराम का पूजन कर समस्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसान मोर्चा भाजपा से जिला प्रभारी रूपेश सेन का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश स्तरीय बैठक 9 दिसंबर 2022 को प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में होने वाली आयोजित होगी जिसमें किसान गौरव कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री भवन भोपाल मे आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री व मिडिया प्रभारी शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा किसान ही सरकार बनाते है मिटाते है हम सभी के पोलिंग स्तर पर गांव समिति गठन करना है और किसान मोर्चा को मज़बूत बनना है।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एड हरिश्चंद्र पटेल (गुड्डू)ने कहा कि 9 तारीख को सभी लोगों को भोपाल चलना है। और भाजपा जिला प्रभारी रूपेश सेन ने कहा कि किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें हर मंडल पर पांच पांच किसानों का सम्मान करेगा किसान मोर्चा और सभी किसान मोर्चा पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष भाजपा सरकार की योजनाओ को पोलिंग स्तर तक पहुंचेंगे। मंच संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, किसान मोर्चा भाजपा से जिला प्रभारी रूपेश सेन, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एड हरिश्चंद्र पटेल (गुड्डू) उपस्थित रहे। आभार जिला महामंत्री संतोष अठ्या द्वारा किया।
बैठक में भाजपा दमोह विधानसभा प्रभारी संजय सेन, भाजपा जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, किसान मोर्चा दमोह विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र सिंह  साहब, पथरिया विधानसभा प्रभारी सुदामा पटेल, मण्डल अध्यक्ष लाखन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी परसोत्तम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी कड़ोरी सेन सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, मंडल मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
 
आम आदमी पार्टी ने मनाया दिल्ली एमसीडी जीत का जश्न
 दमोह। हाल ही में दिल्ली एमसीडी के चुनाव संपन्न हुए और उनके नतीजे भी निकल कर सामने आए इसमें आम आदमी पार्टी को अच्छे बहुमत से जीत हासिल हुई इस जीत की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है वहीं दमोह में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा घंटाघर पहुंचकर पटाखे फोड़े गए गांधीजी को माल्यार्पण किया गया और लोगों को मिठाई खिलाई इस संबंध में दमोह जिला आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने बताया की लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और इसकी कार्यप्रणाली को समझ रहे हैं आप द्वारा लगातार लोगों के हित में कार्य किए जा रहे हैं और देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा रहा है। 
दिल्ली में काफी समय से सड़क चौराहे पर गंदगी का अंबार लगा रहता था अब एमसीडी में आप के आने से इस ओर ध्यान दिया जाएगा और दिल्ली से गंदगी निकाल कर बाहर फेंकी जाएगी दिल्ली को भी 5 साल के अंदर स्वच्छ एवं सुंदर बना दिया जाएगा दिल्ली के लोग जागरूक हैं और वे समझते हैं कि आप के आने से ही सुधार कार्य हो सकते हैं आज दमोह के घंटा घर पर दिल्ली एमसीडी में हुए चुनाव की जीत पर जश्न का माहौल रहा एक दूसरे को गले लगाया गया और मिठाई वितरित की गई इस कार्यक्रम में दमोह जिला अध्यक्ष सुनील राय, डॉ राघवेंद्र कुर्मी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र खटीक, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र अठया, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम सोनी, कामता चक्रवर्ती, ब्रजेश चौबे, राम प्रसाद पटेल, नरेन्द्र पटेल, मस्तराम, लक्ष्मण पटेल, सुरेंद्र पटेल, सद्दाम खान की उपस्थिति रही।
 
हिन्दू शौर्य दिवस पर की भारत माता की महाआरती
दमोह जिले में भारतीय योगी सेना द्वारा 6दिसंबर हिन्दू शौर्य दिवस पर योगी सेना की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला राय जी के नेतृत्व में भारत माता की महाआरती का सिविल वार्ड शिव पार्वती मंदिर पर आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में मातृ शक्ति एवं भारतीय योगी सेना के कार्यकर्ता शामिल हुए
जिसमें योगी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री शुभम् पृथ्वीपुर ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करने से ही मां दुर्गा एवं मां भारती की उपासना पूर्ण होती है भारत माता की महाआरती के आयोजन में सुशीला राय जी के साथ भारतीय योगी सेना की जिलाध्यक्ष रीता दुवे, दुर्गेश मिश्रा, तुलसा प्रजापति, राधा सोनी बबिता प्रजापति, अनीता राय, पूजा प्रजापति, हरीबाई राय, सावित्री गुप्ता, पार्वती रजक, अंजलि राय  काफी संख्या में भारतीय योगी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए
 

Post a Comment

0 Comments