Ticker

6/recent/ticker-posts

अखंड भारत संकल्प दिवस पर निकाला मशाल जुलूस.. विभाजन की बिभिषका पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस.. सुनार नदी की उफनाती लहरों पर तिरंगा यात्रा की धूम.. तेंदूखेड़ा में जन आक्रोश पद यात्रा कुदपुरा से सर्रा में समापन.. प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण हेतु दमोह पहुंचे..

 अखंड भारत संकल्प दिवस पर मशाल जुलूस..

दमोह विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज 15 दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हुए मशाल जुलूस निकाला गया।यह मशाल जुलूस स्थानीय अंबेडकर चौक से प्रारंभ होते हुए घंटाघर राय चौराहा स्टेशन चौराहा बस स्टैंड चौक से वापस अंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। अखंड हो अखंड हो भारत अखंड हो के उद्घोष करते हुए राष्ट्रवादियों एवं विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन में सहभागिता की गई।

इस आयोजन के मुख्य वक्ता विभाग सह प्रमुख समरसता श्री राम पटेल ने भारत वर्ष को फिर से अखंड करने का संकल्प दोहराया एवं यह भी बताया कि कब-कब भारत के हिस्से हुए हैं और अखंड किए बिना भारत की आजादी का पर्व अधूरा है।  विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा ने अखंड भारत संकल्प दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत की सीमाएं पहले अफगानिस्तान हिंदूकुश पर्वत श्रंखला से लेकर म्यांमार श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान तक थीं । विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अमित राय ने अखंड भारत करने के संकल्प को दोहराते हुए सभी को शपथ दिलाई कि हम भारत को फिर से अखंड बना कर रहेंगे।
बजरंग दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा जय श्री राम के उद्घोष के साथ सभी को अखंड भारत के संकल्प को दोहराते रहने की अपील की। मशाल जुलूस में विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों के साथ, भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्याम शिवहरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, कविता राय आदि सम्मिलित हुए।
 
विभाजन की बिभिषका पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस..        
 दमोह|भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी, इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी थी. लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते कई लाख लोगों की जान चली गई थी, इससे पहले ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के लिए भी लाखों भारतीयों ने कुर्बानियां दी थीं. 14 अगस्त 1947 की आधी रात भारत की आजादी के साथ देश का भी विभाजन  हुआ
विभाजन की विभीषिका दिवस  पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक अमित बजाज, सह संयोजक अरविंद उपाध्याय, सोशल मीडिया संयोजक संदीप शर्मा के नेतृत्व में मौन जुलूस  भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर  अंबेडकर चौक, घंटाघर, बकोली, सिनेमा रोड, शिवाजी पार्क होते हुए वापिस भाजपा कार्यालय पहुंचा। जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्याम शिवहरे,जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष ब्रज गर्ग, संजय सेन, जिला मंत्री संजय यादव, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल, पार्षद कविता राय, विजय जैन, रघु श्रीवास्तव, अमित त्यागी, बाल कृष्ण यादव, सतीश बाबा, आई टी रिंकू गोस्वामी, देवल कोरी, कोशलेंद्र पांडेय, विक्रम सिंह राजपूत, अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार, राकेश लोधी, प्रिंस जैन ने मौन धारण कर सहभागिता निभाई।
 
सुनार नदी की उफनाती लहरों पर तिरंगा यात्रा की धूम

दमोह में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जहां हर घर तिरंगा अभियान के साथ जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है वहीं नदी की लहरों पर तिरंगा यात्रा का जोश और जुनून भरा नजारा भी सामने आया है। यह तस्वीरें हटा नगर स्थित सुनार नदी के नाव घाट की है। 

जहाँ बिहारी जी सेवा समिति के तत्वाधान में नाव पर भारत माता की सजीव झांकी में सजे बच्चों के साथ नदी की लहरों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नाव घाट से घुरा घाट पहुंचकर संपन्न हुई इस दौरान नदी के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही जिन्होंने भारत माता की जय कारों के नारों के साथ नदी की लहरों पर तिरंगा यात्रा निकालने वालों का उत्साहवर्धन किया।
बटियागढ़ बीआरसी कार्यालय में नहीं लहराया तिरंगा
घर बटियागढ़ क्षेत्र में स्कूलों तथा जनपद शिक्षा केंद्र बीआरसी भवन में 13 एवं 14 अगस्त को ध्वजारोहण नही किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। जबकि लोक शिक्षण आयुक्त के स्पष्ट निर्देश थे कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ध्वजारोहण किया जाए।

 अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे के क्षेत्र में ही जब शिक्षण संस्थाओं में इस तरह से लापरवाही बरती गई अन्य क्षेत्रों की चाय स्थिति रही होगी।
 
तेंदूखेड़ा में जन आक्रोश पद यात्रा कुदपुरा से सर्रा में समापन
दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी तेंदूखेड़ा,तेजगढ़ द्वारा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई महंगाई के केंद्र सरकार ने घरेलू बस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में पूर्ब विधायक प्रताप सिंह लोधी के नेतृत्व में विशाल जन आक्रोश पद यात्रा आज ग्राम कुदपुरा से सनाई बोरिया देवरी खेड़ा भैसा होते हुए सर्रा में समानपन हुआ जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही पूर्ब विधायक जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को बढ़ती हुई महंगाई का जिम्मेदार बताया घरेलू उपयोग में आने बाली वस्तुओं रसोई गैस, तेल सब्जियां किसान के लिए पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी की गई
 जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब रसोई गैस 400, पेट्रोल 65, डीजल 57 हुआ करता तब भाजपा को महंगाई लग रही आज जब  रसोई गैस 1100, पेट्रोल 110,डीजल 100 खाने का तेल 200, एवं अन्य खाद्य सामग्री महंगी हुई अब भाजपा को महंगाई भी डायल नही लगती यह भाजपा का चरित्र दिखता है आगे आने बाले समय भाजपा को उखाड़ देगे
रैली में पूर्ब विधायक प्रताप सिंह , पदयात्रा प्रभारी महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्रीमती निधि श्रीवास्तव, द्वारका सिंह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष , रघुनाथ यादव ब्लाक अध्यक्ष,गोविंद तिवारी ,नीरज जायसवाल, दीपक यादव, इमरत यादव ,दिनेश खरे मंडलम अध्यक्ष, नीलेश यादव गोपाल दुबे,राजेन्द्र सिंह सरपंच, देशराज सिंह ,राघवेंद्र सिंह मंगल सिंह लक्मन यादव अनिल यादव युवराज यादव, श्रीधर सिंह पुष्पेंद्र विश्वकर्मा संदीप पाठकर,थम्मान सिंह सरपंच, लकी तिवारी सुनील मरकाम, नीतीश धनगर, राहुल चौकसे विधानसभा अध्यक्ष,शिवलाल सिंह, सोने सिंह , झब्बू यादव, पंचम सिंह , मनीष जैन, जबाहर पटेल सुंदर सिंह , प्रदीप अहिरवार, बबलू अहिरवार, मुकेश सिंह , अमित जैन, बल्लू यादव, बाला साहू मदन नामदेव पीताम्बर साहू, रतन साहू बकील , गौरव दुबे , गोलू विश्वकर्मा,कलू यादव ,दीवान नन्नू सिंह गुहंची उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत करेंगे आज ध्वजारोहण
 दमोह। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज 15 अगस्त को प्रातरू 9 बजे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के उपलक्ष्य में तहसील मैदान दमोह में ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण की पूर्व रात्रि में श्री राजपूत का दमोह आगमन हुआ। प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में हो रहा है।

आप प्रातः 09.05 बजे से 11 बजे तक तहसील ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत प्रातरू 11 बजे माध्यमिक शाला ग्राम समन्ना में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे तदोपरांत दोपहर 12.30 बजे दमोह से सागर के लिये प्रस्थान करेंगे।
 
 
 


Post a Comment

0 Comments