Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह नपाध्यक्ष का चुनाव आज, कांग्रेस की मंजू राय के मुकाबले भाजपा से विक्की गुप्ता.. इधर जेल से जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को शपथ लेने हाईकोर्ट से राहत..

  भाजपा में देर रात विचार विमर्श के बाद विक्की गुप्ता

दमोह। नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए प्रथम सम्मिलन  5 अगस्त को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया है जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जबकि भाजपा की तरफ से देर रात तक सर्किट हाउस पर पार्षदों के साथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक का दौर जारी था। भाजपा की तरफ से विक्की गुप्ता, मनीश शर्मा, कविता राय के बीच से अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने की संभवना बनी हुई थी। वही देर रात विक्की गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी गई है।

कांग्रेस ने मंजू वीरेंद्र राय को प्रत्याशी घोषित किया

दमोह। दमोह नगर पालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 5 अगस्त को होने जा रहा है जिसको लेकर कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को घोषित करने के मामले में भाजपा से बाजी मार ली है। 
कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा के संदर्भ में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान विधायक अजय टंडन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मंजू वीरेंद्र राय को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सुषमा विक्रम सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 39 पार्षदों वाली दमोह नगर पालिका मैं बहुमत के लिए कम से कम 20 पार्षद आवश्यक है जबकि पिछले दिनों हुए चुनाव के नतीजे किसी को स्पष्ट बहुमत देते हुए नजर नहीं आए हैं। कांग्रेस के सबसे अधिक 17 और भाजपा के 14 पार्षद जीते हैं। बसपा का एक तथा 8 निर्दलीय जीते है। जिनमे से 5 असंगठित दल  टीम सिद्धार्थ मलैया से हैं। कांग्रेस को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए तीन पार्षदों की जरूरत है जबकि भाजपा को सात के साथ की कमी है। कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हो जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी के नामों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। इसके बाद धीरज विकी गुप्ता को भाजपा प्रत्याशी बना दिए जाने से अध्यक्ष पद के लिए विकी का मुकाबला कांग्रेश की मंजू वीरेंद्र राय से होगा।

जेल में बंद इ्रद्रपाल को शपथ लेने हाईकोर्ट से राहत
दमोह। जेल में रहकर जनपद सदस्य बनने के बाद जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता शिवचरण पटेल के पुत्र इंद्रपाल पटेल को जनपद अध्यक्ष की श्पथ लेने के लिए हाईकोर्ट से दो दिन की जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनपद अध्यक्ष की शपथ ग्रहण करने के लिए हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका को सर्शत मंजूरी दी गई है। इसके पूर्व जनपद अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने के लिए हटा कोर्ट में लगाई गई वोट पैरोल याचिका को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद इंद्रपाल ने जेल में रहकर ही जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीता था। उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस नेता ठेकेदार देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में विधायक रामबाई के पति व परिजनों के अलावा इंद्रपाल को भी नामजद आरोपी बनाया गया था। तभी से वह अन्य आरोपियो के साथ जेल में बंद है। वहीं अब जेल में रहकर जनपद अध्यक्ष बन जाने के बाद शपथ लेने के लिए दो दिन के लिए जमानत पर आने की खबर है।   

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक 06 अगस्त को

दमोह। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान क्रियान्वित किया जाना हैं। अभियान अंतर्गत हर घर प्रतिष्ठानए शासकीय भवनए अमृत सरोवर इत्यादि स्थानों पर 13 से 15 अगस्त 2022 की अवधि में तिरंगा फहराया जायेगा। उक्त अनुक्रम में 06 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिले के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में रखी गई हैं।
कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया अभियान अंतर्गत हर घर में सरूशुल्क झंडे उपलब्ध कराकर उनके स्थापना सुनिश्चित की जायेगी। अतः जनसामान्य तक अभियान के संबंध में जन जागरूकता एवं प्रेरणा उत्पन्न कराने तथा झण्डों की स्थापना में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में व्यापक प्रचार.प्रसार किया जायेगा। उन्होंने बैठक में सभी संबंधितों से उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments