Ticker

6/recent/ticker-posts

लाल पट्टी वाले15 सरपंच 10 जनपद सदस्य प्रत्याशियों की जीत.. भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया फूलमालाओं से स्वागत..

 जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन

दमोह।भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में हर माह के भांति इस माह भी माह के द्वितीय रविवार को सागर नाका कृषि उपज मंडी में महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।

भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त समाज के कल्याण के लिए नशे मांस से मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा देश के कोने कोने में महाआरती का आयोजन किए जाते हैं जिसमें लोग महारथी में पहुंचकर नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हैं समाज कल्याण की भावना को लेकर जिले तहसील में महाआरती के आयोजन किए जा रहे हैं ऐसा ही दमोह जिले में देखने को मिला जहां पर कृषि उपज मंडी में महाआरती के आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और केंद्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

aarti

महाआरती में गगनभेदी जयकारे लगाए गए फिर मां गुरुवर की आरती संपन्न की है अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विचारधारा से संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन एवं पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया अंत में मीटिंग की गई मीटिंग के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जीते हुए प्रत्याशियों का फूल मालाओं से केंद्रीय पदाधिकारी रांची पदाधिकारी जिला पदाधिकारी में भव्य स्वागत किया गया।

jit

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह ने बताया है कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 15 सरपंच उनकी जीत हुई है वही जनपद सदस्य 10 प्रत्याशियों की जीत हुई है और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी आगामी दिनों में लगातार पंचायत जिले स्तर पर समाज सेवा का कार्य करेगी और फैले हुए भ्रष्टाचार को बंद कर आएगी सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समाज कल्याण के लिए संकल्प लिया जिसमें केंद्रीय उप प्रचार मंत्री भुज्जी लाल सेन, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह, प्रांतीय महासचिव उमा सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री सूरत सिंह राष्ट्रीय सचिव आरती सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पलता सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल राय, प्रहलाद सिंह, चित्रा सिंह राजपूत सभी पदाधिकारियों ने इन सभी पदाधिकारियों ने आए प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

 

Post a Comment

0 Comments