Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया स्थापना दिवस.. मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया..जबेरा विधायक ने तेंदूखेड़ा में किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

 दमोह।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम जिले के सभी 22 मंडलों के 1192 बूथों पर मनाया गया, मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन को सुना गया, स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जायेगा,  भारतीय जनता पार्टी द्वारा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित किया जिसको एल ई डी के माध्यम से जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, बिहारी लाल गौतम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा  प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिशचंद पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष इंतखाब बेग सहित जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीधे प्रसारण को देखा। 

ghantaghar

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ भाजपा कार्यालय दमोह में जिला अध्यक्ष द्वारा ध्वजा रोहण करके किया गया, इसके पश्चात् प्रभात फेरी कार्यालय से घंटाघर तक निकाली गई, जिसमे सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने बीजेपी के स्‍थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं, उन्‍होंने कहा कि भाजपा के 42 वें स्‍थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करते हैं, देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

morcha

सभी को पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम जिसमे सात अप्रैल को आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों के प्रभावों को रेखांकित करेंगे। आठ और नौ अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों के केंद्र में गरीबों के लिए आवास योजना और हर घर नल से जल योजना रहेगी। पार्टी नौ अप्रैल को ज्योतिबा फुले और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती भी व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। पथरिया मंडल में पूर्व विधायक सोनाबाई, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, के आतिथ्य में मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, महामंत्री राजेंद्र समदरिया, पुरूषोत्तम खटीक सहित मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

karykarta

देश के कर्मठ कार्यकर्ताओ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनकल्‍याण की योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रही हैं, कोरोना काल में देश ने बड़ा लक्ष्‍य हासिल किया है,उन्‍होंने कहा कि लोगों का जीवन आसान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है, पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जानकारी दी कि भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।
जबेरा विधायक ने तेंदूखेड़ा में किया कार्यकर्ताओं का सम्मान
दमोह। भाजपा का स्थापना  दिवस समारोह तेंदूखेड़ा नगर स्थित कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जबेरा विधायक धर्मेंद्र से लोधी ने कहा  भाजपा भारत की संस्कृति की देन है।

jabera

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी अपनी अलग विचार धारा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होते हैं। इसकी बराबरी कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती है। मौके पर  कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments