Ticker

6/recent/ticker-posts

हेलीकॉप्टर से हटा पहुची मां कर्मा देवी स्वर्ण कलश यात्रा.. हेलीकॉप्टर ने आसमान से वर्षाये फूल.. मुम्बई के ढोल तासो ने बंधा समा.. शाह नगर में मां कर्मा देवी हेलीकॉप्टर स्वर्ण कलश यात्रा

 दमोह। मप्र में इस वर्ष पखवाड़े के रूप में आयोजित की जा रही माँ कर्मा देवी जयंती समारोह का आयोजन उपकाशी हटा में ऐतिहासिक अंदाज में हुआ। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू के साथ मुख्य संरक्षक बीएल सुशीला साहू माँ कर्मा देवी जी की पालकी एवं स्वर्ण कलश लेकर हटा में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने सामाजिक जनो के साथ ढोल नगाड़ों के साथ भव्य आगवानी की। 

इसके उपरांत डीजे बाजो की धुन पर सामाजिक जन साहू समाज मंदिर से भगवान कौशलाधीश जी सरकार विमान के साथ श्री वृंदावन मैरिज गार्डन पहुंचे। जहाँ से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

dhol

जिसमे हटा क्षेत्र के सकल साहू समाज के वरिष्ठ, युवा महिलाएं, बालिकाएं हजारों की संख्या में बढ चढ़कर शामिल हुए, जिससे शोभायात्रा ने विशाल रूप धारण किया और आयोजन को ऐतिहासिक अंदाज में सम्पन्न किया।शोभायात्रा में महाराष्ट्र मुम्बई अमरावती के राम राज्य ट्रस्ट के ढोल तासा भी मध्यप्रदेश पहली बार पहुंचे थे। जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के 70 कलाकारो ने ढोल नगाड़ों के साथ आकर्षक झांकी बनाकर शानदार कला का दमदार प्रदर्शन कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिसमे जगह जगह ढोल तासो के प्रदर्शन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके साथ ही हेलीपेड से आसमान में उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर से कैप्टन कर्मवीर सिंह सहित अन्य ने करीब 1 घंटे तक लगातार आसमान से भारी मात्रा में पुष्प वर्षा कर अनोखा दृश्य बना दिया। जिसे बड़ी संख्या में लोगो ने अपने छतों पर पहुँचकर सड़को पर खड़े होकर देखा और इस दृश्य को कैमरों में कैद कर इस आयोजन को अपनी आंखों में संजोया।

shobha yatra

 शोभायात्रा में महिला वर्ग सर पर कलश रखकर एवं बालिका पर पगड़ी पहनकर डीजे की धुन पर थिरकते हुए कतारबद्ध तरीके से चल रही थी। वही माँ नर्मदा स्वर्ण कलश, कर्मा देवी पालकी, भगवान कौशलाधीश जी सरकार रथ पर सवार थे एवं आराध्य माँ कर्मा देवी जी की झांकी भी बग्घी पर सवार होकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान कर रही थी। जिसका जगह जगह पूजन अर्चन किया गया। वही पालकी लाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले बीएल सुशीला साहू भी बग्गी पर सवार थे। यह शोभायात्रा वृंदावन मैरिज गार्डन से प्रारंभ होकर खचना नाका, सोसायटी मार्ग, मंदिर मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, साहू मंदिर पहुंची, जहा पूजन अर्चन उपरांत प्यासी मुहल्ला, बड़ा बाजार, मंदिर मस्जिद चौराहा से पुनः वृंदावन मैरिज गार्डन पहुंची। 

manchiy

 जहा मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकगीत कलाकार आनंद दुबे द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इसके उपरांत उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शुभम साहू सतना, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी साहू इंदौर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भागीरथ साहू, अनिल गोल्हानी, राज साहू, मुख्य संरक्षक बीएल सुशीला साहू, हटा साहू समाज मुखिया हरिशंकर नायक सहित कई जिलों से आये पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

bhashan

 

इस दौरान हरिशंकर जिला महामंत्री कमलेश नायक, ब्लाक अध्यक्ष हटा गजेंद्र महाजन, युवा ब्लाक अध्यक्ष हटा के.के. साहू, महिला मंडल जिला अध्यक्ष रश्मि साहू तेन्दूखेड़ा, युवा जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र साहू दमोह"त्रिमूर्ति ट्रेडर्स", जिला कार्यकारी अध्यक्ष बाला प्रसाद साहू तेन्दूखेड़ा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू हटा, जिला संगठन मंत्री मुकेश साहू ककराई हटा, जिला महासचिव इंजी. विनोद साहू दमोह, ब्लाक उपाध्यक्ष शुभम नायक, ब्लाक अध्यक्ष दमोह राकेश साहू दमोह, रामकुमार साहू पटेरा ब्लाक अध्यक्ष, अन्नू साहू हिनोता अध्यक्ष, परषोत्तम साहू पटेरा युवा अध्यक्ष एवं महिला मंडल प्रभारी शिखा साहू, अध्यक्ष मंजू साहू, उपाध्यक्ष आरती साहू सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन आशीष साहू ने किया एवं अंत मे भंडारे का आयोजन किया गया।

 मां कर्मा देवी स्वर्ण कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से शाह नगर में

:मां कर्मा देवी स्वर्ण कलश यात्रा हेलीकाप्टर से सतना,मैहर, बहोरीबंद होते हुए शाह नगर पहुंची। शाह नगर में हजारों लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। डीजे, बैंड बाजा की धुन पर नाचते गाते हुए लोग चल रहे थे। बग्गी में कलश को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रविकीरण साहू, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, राष्ट्रीय महामंत्री जे पी साहू, सागर संभाग प्रभारी भोलानाथ साहू चल रहे थे।

sahu

मां कर्मा देवी की आरती के साथ मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रवि किरण साहू ने कलश यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 17अप्रैल से रथ यात्रा जबलपुर से निकाली जाएगी। और 19मार्च 2023को जंबूरी मैदान में साहू समाज का समागम होगा। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आप सभी एकजुटता से आपसी सामंजस्य स्थापित कर सर्व समाज को भी साथ लेकर उनके दुःख सुख व सभी समाजों की जयंती, कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वागत करे तो आपके कार्यक्रमों की भी शोभा बढ़ेगी।

aarti

और स्थानीय स्तर पर मां कर्मा देवी मंदिर व धर्मशाला बनाने की शुरुवात करें और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग लें। राष्ट्रीय महामंत्री जे पी साहू ने कहा कि नरवर गड़, झांसी, जगन्नाथ पुरी में मां कर्मा देवी का मंदिर बनना चाहिए। और कर्मा धाम के लिए सभी स्वजातियों से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में रामू साहू,लखन साहू,रामचरण साहू, रितेशसाहू, विपिनसाहू सहित सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments